फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A young man was found dead in his room, his family said he suffered from epilepsy.

Ambala News: घर के कमरे में मृत मिला युवक, परिजन बोले कि मिर्गी का पड़ता था दौरा

Mon, 27 Oct 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 27 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A young man was found dead in his room, his family said he suffered from epilepsy.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दयाल बाग स्थित एक मकान के कमरे में सोए पटियाला के बरनाला निवासी परविंद्र सिंह की मौत हो गई। मुंह से खून निकलने के कारण पुलिस पहले मामला संदिग्ध मान रही थी लेकिन जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि युवक को पहले से मिर्गी के दौरे पड़ते थे। दौरा पड़ने के बाद मुंह से खून निकल जाता था। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि रविवार को कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक के पिता सुखविंद्र सिंह की तहरीर पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई हुई। मिर्गी की बीमारी के कारण युवक की मौत हुई है। युवक दयाल बाग में एक कैटरिंग करने वाले व्यक्ति के घर पर मजदूरी करता था। एक माह पहले ही काम पर लगा था। रोजाना वह अपने घर चला जाता था। शनिवार रात को वह व्यक्ति के घर पर ही रुक गया था। अलग कमरे में युवक सो गया था। सुबह जब परिजनों ने खाना देने के लिए दरवाजा खोला तो युवक बेसुध पड़ा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed