{"_id":"6685f85a0555af3fbe080a9e","slug":"a-young-man-was-caught-with-three-minor-girls-ambala-news-c-36-1-amb1001-125532-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तीन नाबालिग लड़कियों के साथ युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तीन नाबालिग लड़कियों के साथ युवक पकड़ा
विज्ञापन
अंबाला। नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक बिहार से तीन नाबालिग लड़कियों को अपने साथ ले आया। जब लड़कियों को युवक की नियत पर शक हुआ तो उन्होंने ट्रेन के अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने के बाद आरपीएफ से मदद मांगी तो आरपीएफ ने इसकी सूचना जीआरपी को दी।
मामले में आगामी के लिए जब जीआरपी ने युवक से पूछताछ की तो यह मामला अपहरण का निकला। तीनों नाबालिगों को जीआरपी ने उप निरीक्षक परविंदर कौर की निगरानी में संरक्षण में लिया और आरोपी युवक को पकड़ लिया। लड़कियों की ओर से दी जानकारी पर जब भौरहां जिला सारण बिहार में संपर्क किया तो दो लड़कियों के भाई दीपू कुमार ने बताया कि पानापुर गांव छपरा बिहार निवासी युवक राम मोहम्मद उनकी बहनों और उनकी एक सहेली को बहला-फुसलाकर साथ ले गया है और उसने किसी भी परिजन से बात नहीं की।
इस दौरान उसकी बहनों ने अपनी मां को फोन पर बताया था कि आरोपी युवक उन्हें पहले दिल्ली लाया और फिर यहां से उन्हें जबरदस्ती चंडीगढ़ ले जा रहा था। जब उन्होंने उसके साथ जाने से मना किया तो वो डराने-धमकाने लगा।
विज्ञापन
जीरो एफआईआर दर्ज
तीन नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती अपने साथ ले जाने के आरोप में बिहार निवासी राम मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, लड़कियों को कोर्ट के आदेशानुसार परिजनों के सुपुर्द किया गया है। घटना बिहार से संबंधित है, इसलिए जीरो एफआईआर करके संबंधित थाने में भेजी गई है।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी अंबाला।