फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A young man set a car containing three gas cylinders on fire at a police station and fled, remaining at large even after 24 hours.

Ambala News: तीन गैस सिलिंडर से भरी कार को थाने में आग लगा भागा युवक, 24 घंटे बाद भी गिरफ्त से बाहर

Sun, 11 Jan 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 11 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A young man set a car containing three gas cylinders on fire at a police station and fled, remaining at large even after 24 hours.
अंबाला सिटी का बलदेव नगर थाने की बि​​ल्डिंग: संवाद - फोटो : एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए आप कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
अंबाला। सिटी के बलदेव नगर थाने में एक युवक द्वारा शनिवार को कार खड़ी करने के बाद आग लगाकर धमाका करने का मामला सामने आया है। यह युवक कार की डिग्गी में गैस से भरे तीन छोटे सिलिंडर सहित कार को थाने में खड़ा कर भाग गया था। महज पांच मिनट बाद ही ज्वलनशील पदार्थ से आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते पुलिस मुलाजिमों ने आग पर काबू पा लिया, वरना सिलिंडरों तक गैस पहुंचने पर बड़ा धमाका हो सकता है। इस मामले के 36 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। सीसीटीवी में आरोपी के कैद होने व कार के नंबर के आधार पर भी पुलिस थाने को दहलाने की साजिश रचने वाले तक नहीं पहुंच पाई है। एसटीएफ अंबाला सहित सीआईए 1-2 व थाने की टीमें जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहले समझी सामान्य आग, जब कार संदिग्ध लगी तो हुई विस्फोटक की जांच

बलदेव नगर थाने में तैनात पुलिस मुलाजिमों ने पहले तो कार में शार्ट सर्किट से आग लगी समझकर बुझा दिया। जब कार मालिक की तलाश की तो कुछ पता नहीं चला। संदिग्ध कार में आग की सूचना एसपी अंबाला को दी तो अफरा-तफरी मच गई। एसटीएफ सहित बम स्क्वायड टीम ने कार को पूरी तरह से खंगाला। थाने को दहलाने की आशंका के चलते बम निरोधक दस्ते से जांच के अलावा पुलिस ने मैकेनिक को बुलाने के बाद कार का हर पार्ट अलग कर बारीकी से जांचा। यहां तक कि विस्फोटक की तलाश में कार की सीटें तक फाड़ दी गईं व टायरों की भी हवा निकालकर देखा गया था। रात 12 बजे के बाद पुलिस ने कार को सिटी के मालखाना परिसर में रखवा दिया।
विज्ञापन


जिस थाने में कार को लगाई आग, उसकी फोर्स चला रही थी चेकिंग अभियान
हैरानी की बात यह है कि जिस बलदेव नगर थाना में खड़ी कार में आग लगाई गई थी, उस थाने के प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ एयरफोर्स स्टेशन से सटे धूलकोट में गणतंत्र दिवस को लेकर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस बीच भी पुलिस को पता नहीं था कि थाने को दहलाने की साजिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब का निकला कार का नंबर, फोन नंबर के जरिये भी युवक की तलाश
आग बुझाने के बाद पुलिस ने जब मारुति 800 कार डीएल 3सीएजैड6651 की जांच की तो पता चला कि वह दिल्ली में खरीदी गई थी। पांच जगह बिकने के बाद वह पंजाब निवासी व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस की टीम जब कार मालिक तक पहुंची तो पता चला कि वह कार आगे से आगे दो जगह और बिक चुकी है। अभी तक आरसी ट्रांसफर नहीं हुई है।


कार नंबर व सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, उनके फोन पर किसी व्यक्ति द्वारा आग लगाने के बाद कोई वीडियो नहीं डाला गया था। शरारत या फिर थाने में धमाका करने के एंगल से भी जांच की जा रही है।
- अजीत सिंह शेखावत, एसपी अंबाला

अंबाला सिटी का बलदेव नगर थाने की बिल्डिंग: संवाद

अंबाला सिटी का बलदेव नगर थाने की बिल्डिंग: संवाद- फोटो : एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए आप कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed