{"_id":"6ae0fc210a2f3b3f110fb577","slug":"a-young-man-from-toiba-died-after-being-hit-by-a-vehicle-while-on-duty-ambala-news-c-36-1-amb1001-171860-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ड्यूटी पर जा रहे टाैबा के युवक की वाहन की टक्कर से माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ड्यूटी पर जा रहे टाैबा के युवक की वाहन की टक्कर से माैत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। मिठापुर-समलेहड़ी मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक टौबा गांव निवासी सुमित है।
परिजनों के अनुसार, सुमित मंगलवार सुबह रोज की तरह ड्यूटी के लिए निकले थे। वह साहा के पास स्थित स्मृति हुंडई शोरूम में कार्यरत थे। रास्ते में मिठापुर और समलेहड़ी के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया : सुमित अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले मुख्य सदस्य थे। उनके अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में रोती-बिलखती पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की शिनाख्त की जा सके।