फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A young man entered the women's toilet of the library

Ambala News: लाइब्रेरी के महिला शौचालय में घुसा युवक

Thu, 29 Jun 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 29 Jun 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
A young man entered the women's toilet of the library
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित लाइब्रेरी के पास बने महिला शौचालय में बुधवार को एक युवक घुस गया। जैसे ही छात्राओं ने युवक को उनके शौचालय में देखा तो शोर मचा दिया। देखते ही देखते लोग जमा हो गए। युवक को पकड़ने के बाद डायल 112 को मौके पर बुलाया और युवक को उन्हें सौंप दिया।

छात्राओं का आरोप था कि युवक शौचालय में उनकी वीडियो बना रहा था। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना था कि युवक के पास वीडियो वाला फोन नहीं बल्कि सामान्य फोन था। वहीं कैंट थाने के हेड काॅन्स्टेबल मंजीत ने बताया कि युवक के परिजन को बुलाया गया। युवक के पास से एक छोटा कीपेड का मोबाइल मिला है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह आधार के काम से आया था। उसे पता नहीं था कि वह महिला शौचालय है और वह गलती से शौचालय में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed