फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A woman was presented as alive to execute a fraudulent sale deed for a 128-square-yard plot.

Ambala News: महिला को जिंदा दिखा 128 वर्ग गज की फर्जी रजिस्ट्री करवाई

Sun, 05 Jul 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 05 Jul 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
A woman was presented as alive to execute a fraudulent sale deed for a 128-square-yard plot.
अंबाला। शाहपुर गांव के पूर्व सरपंच ने दो लोगों पर स्वर्गवासी माता के नाम पर बनी पुरानी पावर ऑफ अटॉर्नी का गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये मूल्य की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि जब उन्हें इस फर्जीवाड़े की भनक लगी तो आरोपी पक्ष के अनिल कुमार से बात तो वह उनसे गाली-गलौच करने लगा। उसने उन्हें धमकाते हुए कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। में पूरे परिवार को मरवा दूंगा। पड़ाव थाना पुलिस ने पूर्व सरपंच की शिकायत पर गुरमीत सिंह व राधिका किरौला पर धोखाधड़ी के खिलाफ धारा 316(2) व जालसाजी व फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धारा 318(4) के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शाहपुर गांव के पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी माता कुलदीप कौर के नाम गांव में खेती बाड़ी की जमीन थी। वर्ष 2011 में कैंट के पालम विहार निवासी गुरमीत सिंह व नन्हेड़ा के मिलाप नगर निवासी राधिका किरौला ने मिलीभगत कर उनकी माता के नाम से एक पावर ऑफ अटॉर्नी नंबर 583 अपने नाम करवा ली थी। 26 फरवरी 2019 को कुलदीप कौर की मृत्यु हो गई। इसके बाद कानूनन वह पावर ऑफ अटॉर्नी अपने आप रद्द हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद आरोपियों ने शातिराना ढंग से मृतका को कागजों में जिंदा दिखाया और मौत के करीब 4 महीने बाद 2 जुलाई 2019 को 128 वर्ग गज जमीन की फर्जी रजिस्ट्री आरोपी राधिका किरौला के नाम करवा दी। इस फर्जी खरीद-फरोख्त की कीमत कागजों में 3 लाख 92 हजार 800 रुपये दर्शाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed