फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A woman died after falling from her son's bike due to a pothole

Ambala News: गड्ढा आने के कारण बेटे की बाइक से गिरकर महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A woman died after falling from her son's bike due to a pothole
अंबाला। टूटी सड़कें हादसों का कारण बनती जा रही है। दोपहिया वाहन सवार लोगों के लिए इन सड़कों पर बने गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। रविवार रात को भी इसी तरह से पंजोखरा के निकट तिसम्बली रोड पर अचानक गड्ढा आने के कारण बेटे के संग बाइक पर जा रही महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जब तक परिजन उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बकनौर निवासी 49 वर्षीय बिंद्र कौर के रूप में हुई है। देररात तक परिजन शव के पोस्टमार्टम करवाने या न करवाने को लेकर उलझे हुए थे। आखिर में अस्पताल की पुलिस चौकी के मुलाजिम की मौजूदगी में बिना किसी कार्रवाई के घर चले गए।
विज्ञापन

कक्कड़ माजरा में अपनी रिश्तेदारी में गई थी महिला

बताया जाता है कि मृतका अपने बड़े बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर कक्कड़ माजरा रिश्तेदारी में गई थी। देरशाम को वह वापस लौट रहे थे तो अचानक तिसम्बली के पास बाइक का टायर एक बड़े गड्ढे में पड़ गया। देखते ही देखते महिला अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में महिला के सिर व शरीर पर चोटें आई थी। तभी बेटा राहगीर की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचा था। मृतका का पति महिंद्र अंबाला सिटी सेंट्रल जेल में चतुर्थी श्रेणी का कर्मचारी है। वह लंबे समय से अपने सरकारी क्वार्टर अंबाला सिटी पुलिस लाइन में परिवार सहित रहता है। मृतका के पास दो बेटे व एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

24 मार्च को महिला व गर्भस्थ शिशु ने तोड़ा था दम

नारायणगढ़-कालपी रोड वाया बधौली गांव के निकट 24 मार्च को भी इसी तरह से सड़क का गड्ढा महिला व गर्भस्थ शिशु की मौत का कारण बना था। इस हादसे में बधौली गांव निवासी 22 प्रियंका की मौत हो गई थी। हादसे के समय वह अपने पति के साथ अपने ससुराल जा रही थी। हालांकि बाद में लोगों ने सड़क के निर्माण को लेकर जाम भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed