फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A truck crushed a migrant while he was crossing a traffic light and fled the scene.

Ambala News: ट्रैफिक लाइट पार करते समय ट्रक ने प्रवासी को कुचलकर मौके से भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A truck crushed a migrant while he was crossing a traffic light and fled the scene.
अंबाला। सिटी के सुल्तानपुर के निकट अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लगी ट्रैफिक लाइटों पर एक तेजरफ्तार ट्रक ने प्रवासी को कुचल दिया। हादसे के समय बिहार के पूर्णिया निवासी पवन लाइटें पार कर रहा था। सिर कुचले जाने के कारण प्रवासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

बलदेव नगर थाना पुलिस ने मृतक के साथी सेक्टर-9 निवासी देव सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है साथ ही हाईवे पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। देव सिंह ने बताया कि वह मंडोर की फैक्टरी में काम करता है। पवन साह भी पंजोखरा साहिब की फैक्टरी में काम करता था। शनिवार रात के समय छुट्टी होने के बाद पवन के साथ वह सुल्तानपुर गांव की तरफ से मंडोर जा रहे थे, जैसे ही वह ट्रैफिक लाइटें पार कर रहे थे कि अचानक चंडीगढ़ से आए ट्रक ने आगे चल रहे पवन को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक के अगले पहिए ने पवन का सिर कुचल दिया। देखते ही देखते वह मौके से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed