फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A truck and a dumper collided at Pathredi T-point, injuring the driver.

Ambala News: पथरेड़ी टी-पॉइंट पर ट्रक और डंपर की भीषण भिड़ंत, चालक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A truck and a dumper collided at Pathredi T-point, injuring the driver.
शहजादपुर। पथरेड़ी गांव के टी-पॉइंट के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को हादसा हो गया। ट्रक और डंपर के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और सड़क के नीचे जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

हादसे में डंपर चालक के पैरों में गंभीर चोट आई हैं। डायल 112 की टीम ने घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल शहजादपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबाला भेज दिया है। ट्रक चालक प्रवीण कुमार ने बताया कि वह नारायणगढ़ की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे डंपर के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि दोनों वाहनों की गति काफी अधिक थी, जिस कारण चालक संतुलन नहीं बना सके। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed