फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A teacher can take the nation towards the light through education

शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र को उजाले की ओर ले जा सकता शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
A teacher can take the nation towards the light through education
अंबाला। भारतीय पब्लिक स्कूल के प्लेनेटोरियम में ऑल इंडिया प्रिंसिपल्स एसोसिएशन ने शिक्षा पद्म सम्मान समारोह का आयोजन किया। एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट नवदीप भारद्वाज की अध्यक्षता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 650 प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल्स, डायरेक्टर्स और चेयरपर्सन को शिक्षा पद्म सम्मान से सम्मानित किया। 800 शिक्षाविदों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर गृहमंत्री अनिल विज को शिरकत करनी थी, लेकिन वे किसी कारण से आ नहीं पाए। उनके भेजे गए संदेश को डॉ. प्रोमिला कौशल ने पढ़ा। विज ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षक ही शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र को अंधकार से उजाले की ओर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने एसोसिएशन का नाम कोई भी हो उसका कार्य स्कूली शिक्षा के स्तर को बढ़ाना है। देश से आए जाने माने स्पीकर्स ने सभी को इनोवेटिव आइडिया से शिक्षा के स्तर को ग्लोबल लेवल तक ले जाने की बात बताई। जिला अंबाला की टीम, प्रेसिडेंट कोमल शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट सोनिया, ज्वाइंट सेक्रेटरी चित्रा, सुनीता, कोर मेंबर प्रोमिला कौशल, राम माही एवं सुशील ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। तत्पश्चात क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया। समारोह में एसोसिएशन ने टीचर्स ट्रेनिंग शुरू करने की घोषणा की। निखिल गांधी ने स्वरचित एसोसिएशन के एंथम का गान किया।
विज्ञापन

एंकर विशाल ने अपने चिरपरिचित अंदाज में समय बांधा। एसोसिएशन ने हरियाणा चैप्टर कार्यक्रम के मंच से क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों के रिटायर्ड प्रिंसिपलों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। नवदीप ने घोषणा की कि रिटायर्ड प्रिंसिपलों, डायरेक्टर्स के अनुभवों का लाभ उन प्राइवेट स्कूलों को दिलवाया जाएगा, जिन्हें स्कूल डॉक्यूमेंट्स से संबंधित जानकारी का अभाव है। इस प्रोजेक्ट से स्कूलों को मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही मार्गदर्शक की आय का साधन भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed