{"_id":"6834b30758d2bad0f203d4d7","slug":"a-sweeper-molested-a-female-doctor-ambala-news-c-36-1-amb1001-143365-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सफाईकर्मी ने की महिला डाॅक्टर से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सफाईकर्मी ने की महिला डाॅक्टर से छेड़छाड़
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात प्राइवेट सफाई कर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला डाक्टर के साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि लगभग 12 बजे रेलवे परिसर में हुई। जब महिला डाॅक्टर और उनके पति ने इसका विरोध किया तो सफाई कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस आने की सूचना मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
रविवार को हुआ समझौता
मारपीट के बाद आरोपी लड़कों तक पहुंचने के लिए जीआरपी ने सफाई सुपरवाइजर को पूछताछ के लिए बुलाया। इसके आधार पर ही जीआरपी आरोपी लड़कों तक पहुंच पाई। रविवार को महिला और उनके पति को जीआरपी थाने बुलाया। जहां उन्होंने मारपीट और छेड़छाड़ करने वाले युवकों की पहचान की। हालांकि इसके बाद मारपीट करने वाले युवकों ने महिला डाक्टर व उनके पति से माफी मांगी और इसके बाद दोनों पक्षों में में समझौता हो गया। वहीं छेड़छाड़ करने वाले युवक को नौकरी से भी निकाल दिया गया है।
सुपरवाइजर ने लगाए मारपीट के आरोप
इस मामले में सफाई सुपरवाइजर अनिल ने एक सुरक्षा कर्मचारी पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने स्टेशन पर सफाई व्यवस्था में लगे सभी कर्मचारियों की शिनाख्त करवाई थी हालांकि इस दौरान छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले युवक इनमें नहीं मिले तो उसने सुरक्षा कर्मी को उनके मोबाइल नंबर दे दिए। बावजूद इसके उसे बेवजह मारा पीटा गया जबकि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था। अब उसने इस मामले में एसपी रेलवे से गुहार लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
वर्जन
सुपरवाइजर द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। यह मामला आपसी मारपीट का है। हालांकि महिला डाक्टर से छेड़छाड़ के मामले में समझौता हो गया है। अगर फिर भी सुपरवाइजर को कोई समस्या है तो उससे भी बात की जाएगी ताकि गलतफहमी दूर हो सके।
नरेंद्र प्रसाद, जीआरपी थाना प्रभारी, अंबाला।