फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A special budget of Rs 38 lakh was released two years ago for Khatauli ground, but the main gates are broken.

Ambala News: खतौली मैदान के लिए दो साल पहले 38 लाख का स्पेशल बजट जारी, टूटे पड़े मुख्य दरवाजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
A special budget of Rs 38 lakh was released two years ago for Khatauli ground, but the main gates are broken.
अंबाला के ब्लॉक-1 के मोहड़ा राजीव गांधी खेल परिसर में जंग लगा फुटबॉल का पोल व नेट भी गायब, पास 
अंबाला। राजीव गांधी ब्लॉक खेल स्टेडियम प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी की भेंट चढ़ चुके हैं। शहरों से दूर होने के कारण इन स्टेडियम में खेल विभाग की तरफ से खिलाड़ियों के लिए व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं है। इन स्टेडियम की हालत इतनी खस्ता है कि कोई एक बार देख ले तो पता लगा सकता है कि यहां पर वर्षों से खेल विभाग की तरफ से कोई आयोजन या बड़ी प्रतियोगिताएं नहीं करवाई गई। ब्लॉक-2 में पड़ने वाले खतौली मैदान पीडब्ल्यूडी व खेल विभाग के अधिकारियों की अनदेखी का शिकार हो चुका है। हैरानी की बात यह है कि इस खेल स्टेडियम की मरम्मत के लिए 2013 में ही 38 लाख का स्पेशल बजट जारी हो चुका था। बावजूद अभी तक न तो कोई काम हुआ है न ही यह पता चल पाया है कि वो पैसा आखिर लगा तो कहां लगा। दो नेशनल खिलाड़ियों की मौत के बाद अब खेल विभाग की तरफ से इन स्टेडियम की सुध ली जा रही है।
विज्ञापन



मुख्य गेट व खिड़कियां टूटी, पोल भी खा रहे जंग

ब्लॉक-2 में पड़ने वाले खतौली राजीव गांधी खेल परिसर के हालात बेहद खराब हैं, यहां पर स्टेडियम का मुख्य द्वार पर गेट ही नहीं है। जगह- जगह से खिड़कियां टूटी पड़ी हैं। यहां पर बनाए गए बॉस्केट बॉल कोट व फुटबाल के पोल भी जंग खाए हुए हैं। फुटबॉल पोल की जाली तक गायब है, अगर कोई खिलाड़ी खेलता भी है तो बॉल नहीं रूकेगी। यहां तक कि पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। इसलिए यहां पर बहुत ही कम खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं। पीने के पानी से लेकर शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। इन असुविधाओं के चलते खिलाड़ी तो दूर कोई ग्रामीण भी यहां पर आना पसंद नहीं करता है।
विज्ञापन


मोहड़ा स्टेडियम में लाइटों से लेकर पंखे तक गायब
मोहड़ा खेल मैदान की स्थिति बेहद दयनीय है। चारों ओर झाड़ियां ही झाड़ियां, सरकंडे हैं। खेलने वाले बॉस्केटबॉल कोट तक भी इन झाड़ियों के पीछे छुप चुके हैं। स्टेडियम में खिलाड़ियों के चलने के लिए जो पगडंडी है वो भी झाड़ियों से घिरी हुई है। स्टेडियम के मुख्य द्वार का गेट तक नहीं है। शाम के समय इस मैदान में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहा, सरकपुर, मोहड़ा खेल स्टेडियम के लिए टेंडर का इंतजार

खेल विभाग के पास बिचपड़ी, मोहड़ा, सरकपुर, साहा, लाहा के 72 लाख रुपये का बजट जारी हो चुका है। बिचपड़ी व लाहा में काम भी शुरू हो गया है लेकिन सरकपुर व साहा में काम शुरू होने के लिए टेंडर का इंतजार है। खेल विभाग की तरफ से टेंडर निकालने की प्रक्रिया चल रही है।

ब्लॉक स्तर के स्टेडियम खतौली की मरम्मत के लिए 2013 में 38 लाख रुपये का बजट आया हुआ है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से काम किया जाना है। लेकिन अभी तक उनकी तरफ से काम नहीं किया गया। इस बारे में भी पीडब्ल्यूडी से जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा मोहड़ा, सरकपुर, साहा, लाहा, बिचपड़ी के लिए 72 लाख का बजट आया हुआ है। उसमें से बिचपड़ी व लाहा का काम शुरू हो गया है। अन्य स्टेडियम में काम शुरू करने के लिए टेंडर का इंतजार किया जा रहा है।

- राम स्वरूप, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी अंबाला

अंबाला के ब्लॉक-1 के मोहड़ा राजीव गांधी खेल परिसर में जंग लगा फुटबॉल का पोल व नेट भी गायब, पास 

अंबाला के ब्लॉक-1 के मोहड़ा राजीव गांधी खेल परिसर में जंग लगा फुटबॉल का पोल व नेट भी गायब, पास 

अंबाला के ब्लॉक-1 के मोहड़ा राजीव गांधी खेल परिसर में जंग लगा फुटबॉल का पोल व नेट भी गायब, पास 

अंबाला के ब्लॉक-1 के मोहड़ा राजीव गांधी खेल परिसर में जंग लगा फुटबॉल का पोल व नेट भी गायब, पास 

अंबाला के ब्लॉक-1 के मोहड़ा राजीव गांधी खेल परिसर में जंग लगा फुटबॉल का पोल व नेट भी गायब, पास 

अंबाला के ब्लॉक-1 के मोहड़ा राजीव गांधी खेल परिसर में जंग लगा फुटबॉल का पोल व नेट भी गायब, पास 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed