फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A person sitting in a shop was robbed at knife point

Ambala News: दुकान में बैठे व्यक्ति को चाकू के दम पर लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
A person sitting in a shop was robbed at knife point
बराड़ा। बाइक सवार युवक की ओर से दिनदहाड़े दुकानदारों को निशाना बनाने की घटना बराड़ा क्षेत्र में बढ़ रही हैं। एक दिन पहले जहां दिव्यांग दुकानदार से 40 हजार रुपये का बैग छीनकर बाइक सवार युवक भाग गया था तो अब एक और दुकान पर बैठे व्यक्ति से 10,200 रुपये की लूट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

इस घटना में भी युवक बाइक पर आया और चाकू के दम पर पीड़ित की जेब से नकदी निकलवा कर ले गया। बराड़ा के लियाकत अली ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को वह अपने जानकार परमजीत सिंह की करियाना की दुकान पर गया तो परमजीत उसे दुकान पर बैठाकर खाना खाने अपने घर चला गया। परमजीत के जाने के बाद युवक युवक बाइक पर आया और उसने मुंह ढका था।
विज्ञापन

युवक ने लियाकत से कोल्डड्रिंक मांगी और पैसे देकर बाहर चला गया। उसके बाद युवक फिर अंदर आया और चाकू दिखाकर उसकी जेब से 10200 रुपए लूट लिए। जब उसने विरोध किया तो युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। लियाकत ने शोर मचाया तो युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। उसके बाद लियाकत का भतीजा मोहिन खान वहां आया और उसे इलाज के लिए बराड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बराड़ा थाना प्रभारी गुलशन कु़मार ने कहा कि लियाकत अली की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े इन दो वारदातों से इलाके के लोगों में खौफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग के साथ भी हुई थी घटना

वीरवार दोपहर पीड़ित अपनी दुकान पर अकेला था। वह दिव्यांग है। दोपहर करीब एक बजे एक युवक उसकी दुकान पर आया और खिलोनानुमा पिस्तौल दिखाकर उसका पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया था। उसके बैग में 40 हजार रुपए थे। भजन सिंह ने बताया कि यह युवक कई दिनों से वहां घूम रहा था और लोगों से झूठ बोलकर पैसे लेता था। वह भागते समय अपनी पिस्तौल वहीं छोड़ गया, जिसे चेक करने पर पता चला कि वह खिलौना पिस्तौल थी। हालांकि युवक वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस मामले को भी मुलाना थाना प्रभारी ने दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed