फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A new tubewell will be installed in Dudhla Gulab Mandi, three thousand people will get relief.

Ambala News: दुधला गुलाब मंडी में लगेगा नया ट्यूबवेल, तीन हजार लोगों को मिलेगी राहत

Fri, 26 Jun 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 26 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
A new tubewell will be installed in Dudhla Gulab Mandi, three thousand people will get relief.
अंबाला कैंट ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यालय। फाइल फोटो - फोटो : samvad
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के क्षेत्र में जल संकट को दूर किया जाएगा। बोर्ड ने दुधला गुलाब मंडी में नया ट्यूबवेल लगाने और उसके लिए कमरा बनाने के कार्य के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किए हैं। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र की लगभग तीन हजार की आबादी को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बॉक्स
परियोजना पर खर्च होंगे 33.55 लाख
छावनी परिषद द्वारा जारी टेंडर के अनुसार इस महत्वपूर्ण कार्य की अनुमानित लागत 33.55 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कार्य में तेजी लाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्य के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है। जबकि तकनीकी बिड खोलने की तिथि 3 जुलाई है।
विज्ञापन

अन्य क्षेत्रों का हो रहा आकलन
कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन आठ वार्डों में पानी की किल्लत को लेकर सर्वे किया जा रहा है ताकि जरूरत अनुसार नए ट्यूबवेल को स्थापित करने का कार्य शुरु किया जा सके। इसके अलावा जल संचयन के लिए भी भूमिगत पाइप डालने का कार्य चल रहा है। इससे पानी की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा ने बताया कि स्थानीय निवासियों की परेशानी को देखते हुए यह फैसला किया गया है। जल्द ही टेंडर फाइनल करके ठेकेदार को काम शुरु करने के निर्देश दे दिए जाएंगे ताकि लोगों को साफ पानी उपलब्ध करवाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed