फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A new train will run for Sachkhand Hazur Sahib, will operate between Nanded-Amb Andaura

सचखंड हजूर साहिब के लिए चली एक नई रेलगाड़ी, नांदेड़-अंब अंदौरा के बीच होगा संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
A new train will run for Sachkhand Hazur Sahib, will operate between Nanded-Amb Andaura
रेलवे ने सचखंड श्री हजूर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नांदेड और अंब अंदौरा के बीच एक साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष रेलगाड़ी चलाने का फैसला किया है। सचखंड हजूर साहिब के लिए पहले से ही अमृतसर-हजूर साहिब सचखंड एक्सप्रेस, जम्मूतवी-नांदेड़ के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस चलाई जा रही है। ये जानकारी मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 05427 नांदेड-अंब अंदौरा साप्ताहिक स्पेशल 3 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को नांदेड से सुबह 11.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1.25 बजे अंबाला छावनी और सांय 5.50 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 05428 अंब अंदौरा-नांदेड साप्ताहिक स्पेशल 5 अगस्त से प्रत्येक वीरवार को दोपहर 3.10 बजे प्रस्थान कर शाम 7.35 बजे अंबाला छावनी जंक्शन और अगले दिन रात्रि 9.40 बजे नांदेड पहुंचेगी। वातानुकूलित, श्यनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह विशेष रेलगाड़ी मार्ग में पूर्णा, हिंगोली डेक्कन, वासिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, हबीबगंज, भोपाल, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा छावनी, मथुरा, नई दिल्ली, पानीपत, अंबाला कैंट, चंडीगढ़, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, मोरिंडा, रूपनगर, आनंदपुर साहिब, नंगलडैम तथा ऊना हिमाचल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। यह पूर्णत: आरक्षित रेलगाड़ी है। ट्रेन का आरक्षण तुरंत प्रभाव से जारी हो गया है, ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 और वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed