फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A *nagar kirtan* (procession) will be held on the 24th to mark the *prakash parv* (birth anniversary) of Dhan Dhan Shri Guru Ramdas Ji Maharaj.

Ambala News: धन धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर 24 को निकलेगा नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A *nagar kirtan* (procession) will be held on the 24th to mark the *prakash parv* (birth anniversary) of Dhan Dhan Shri Guru Ramdas Ji Maharaj.
अंबाला छावनी में निकलने वाले नगर कीर्तन से संबं​धित बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी में धन धन श्री गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया जाएगा। इस दौरान एक विशाल और भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस संबंध में वीरवार को हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर कीर्तन की रूपरेखा तय करते हुए सेवादारों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
ये जानकारी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. सुदर्शन सिंह सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन 24 अक्तूबर को दोपहर ठीक 3 बजे फरुका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होगा। यह नगर कीर्तन छावनी के मुख्य बाजारों से होता हुआ शाम 7 बजे हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर पहुंचकर संपन्न होगा। प्रिंसिपल केपी सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन को लेकर संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस धार्मिक समागम में पारंपरिक संस्कृति और रूहानी रंग बिखेरने के लिए विशेष तौर पर गतका पार्टियां, पाइप बैंड और सुरीले शब्दी जत्थे अपनी प्रस्तुतियां देंगे। नगर कीर्तन के दौरान पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल और फूलों से स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

दूर-दराज की संगत के लिए बसों का रहेगा इंतजाम
आयोजकों ने बताया कि नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली संगतों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। संगत को लाने और कार्यक्रम की समाप्ति के बाद उन्हें सुरक्षित उनके घर तक छोड़ने के लिए 10 बसों की व्यवस्था की गई है। बैठक में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गोबिंद नगर के प्रधान स.हरबंस सिंह सिद्धू, पंजाबी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान कुलजीत सिंह बेदी, हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सर्बजीत सिंह जोहर, शिरोमणि अकाली दल,अंबाला के प्रधान नवजीत सिंह कोहली मौजूद रहे। इसके अलावा सिख एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान हरजीत सिंह रत्ता सहित किसान नेता गुरतेग सिंह रछेड़ी, जितेंद्र पाल सिंह ढिल्लों, नवजिंदर सिंह, दविंदर सिंह कोहली, जीवनदीप सिंह सहगल, मनप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह लाहोरी, नवनीत सिंह बब्बर, प्रितपाल सिंह, जितेंद्र सिंह मक्कड़, मनमीत सिंह ओबेरॉय समेत सिख संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed