{"_id":"61c356b2a89cb8363d300b82","slug":"a-mutilated-body-found-in-a-house-that-was-closed-for-one-and-a-half-months-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला: डेढ़ माह से बंद पड़े मकान से मिला क्षत-विक्षत शव, महिला है या पुरुष नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: डेढ़ माह से बंद पड़े मकान से मिला क्षत-विक्षत शव, महिला है या पुरुष नहीं हो सकी पहचान
Wed, 22 Dec 2021 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:17 PM IST
सार
पड़ोस में चर्च में क्रिसमस की तैयारियां चल रही थी, इस दौरान मकान में शव का पता चला। डेढ़ महीने से बंद पड़े मकान में मिले शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव महिला का है या पुरुष का अभी तक नहीं पता चला है।
विज्ञापन
यहां मिला था शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला छावनी के सुंदर नगर में डेढ़ माह से बंद पड़े एक मकान से क्षत-विक्षत शव मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। इस मकान के पड़ोस में स्थित चर्च में क्रिसमस की तैयारियां चल रही थीं। चर्च की छत पर लड़ियां लगा रहे लोगों ने देखा कि चर्च से लगे इस मकान की छत में से एक सीमेंट की चादर गायब थी। उन्होंने छत से मकान के अंदर देखा तो वहां शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मकान अंदर से बंद था। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पड़ाव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित शव गृह में पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। न ही यह पता चल पाया है कि यह शव महिला का है या पुरुष का है।
विज्ञापन
पुलिस के लिए शव की पहचान करना चुनौती बना हुआ है। पड़ाव पुलिस के सब इंस्पेक्टर राम कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को छावनी के सुंदर नगर स्थित चर्च में क्रिस्मस को लेकर तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः करनाल: भ्रूण लिंग जांच करते तीन आरोपी गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहारनपुर के ननौता से पकड़े
इसको लेकर चर्च पास्टर व अन्य लोग चर्च को सजा रहे थे। कुछ लोग चर्च की छत पर लड़ियां लगा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि चर्च से लगे मकान की छत में से एक सीमेंट की चादर गायब है। जब उन्होंने छत से झांकर मकान के अंदर देखा तो वहां एक क्षत-विक्षत शव पड़ा है।
शव से दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार यह मकान डाॅक्टर तुषार का है। जिसका सेवा समिति चौक पर क्लीनिक है। डॉक्टर तुषार किसी अन्य राज्य का रहने वाला है। पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले दो महीने से उन्होंने तुषार को नहीं देखा है और यह मकान व क्लीनिक छठ पूजा से ही बंद पड़ा है।