करनाल: भ्रूण लिंग जांच करते तीन आरोपी गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहारनपुर के ननौता से पकड़े
आरोपी 35 हजार रुपये में जांच करते थे। एक आरोपी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को लेकर फरार हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के ननौता से भ्रूण लिंग जांच करते तीन आरोपियों को काबू किया है। हालांकि टीम पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को कब्जे में नहीं ले पाई, क्योंकि एक आरोपी उस मशीन को लेकर फरार हो गया। आरोपी 35 हजार रुपये में भ्रूण जांच करते थे, जिनसे रुपये बरामद किए जा चुके हैं। विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सीएमओ डॉ. शीनू चौधरी ने बताया कि सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा के पास सूचना आई थी कि शहर में एक व्यक्ति गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की जांच कराता है। सूचना मिलने के बाद टीम को तैयार किया गया। जिसमें एक गर्भवती महिला को लिया गया। ही विभाग से डॉ. मनोज रंगा, डॉ. प्रमजीत, सुलेख, राहुल, सुभाष व पुलिस को टीम में शामिल किया गया।
21 दिसंबर को गर्भवती महिला आरोपी नदीम से मिली तो उसने 35 हजार रुपये में भ्रूण जांच करने की बात कही और रुपये ले लिए। आरोपी ने महिला से कहा था कि कहां पर जांच होगी इसकी सूचना वह फोन पर देगा। 22 दिसंबर को विकास कॉलोनी करनाल निवासी आरोपी नदीम ने गर्भवती महिला को सेक्टर-14 सरकारी कॉलेज के समीप बुलाया।
यह भी पढ़ें ः करनाल: ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला केस आया सामने, पुर्तगाल से आए व्यक्ति को हुई संक्रमण की पुष्टि
वहां पर एक यूपी नंबर की कार आई। आरोपी महिला को अपने साथ ले गया। वह पहले गांव घीड़ गए, वहां से उत्तर प्रदेश चले गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम आरोपी के पीछे लगी थी। इसके बाद वह सहारनपुर के ननौता में ले गया। जहां से गर्भवती महिला को बाइक पर बैठाकर ले गया और महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया। तभी विभाग की टीम ने छापा मार दिया।
एक आरोपी अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर फरार हो गया जबकि टीम ने भागते हुए तीन आरोपी नदीम निवासी विकास कॉलोनी करनाल, शामली के अबदान नगर निवासी बालीस्टर व नंदी फिरोजपुर निवासी रजनीश को पकड़ दिया। आरोपियों से रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
मुख्य आरोपी प्राइवेट अस्पताल में करता है काम
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मुख्य आरोपी नदीम शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ओटी के पद पर कार्य करता है। वहीं से वह गर्भवती महिलाओं से संपर्क करता था। इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं। इस बारे में पुलिस जांच करेगी।