फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A huge crowd gathered in the Tiranga Yatra and raised slogans of Jai Hind

Ambala News: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, लगाए जय हिंद के नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd gathered in the Tiranga Yatra and raised slogans of Jai Hind
तिरंगा यात्रा में ​शिरकत करते हुए राज्य मंत्री असीम गोयल।
अंबाला सिटी। महिला और बाल विकास राज्यमंत्री असीम गोयल ने हर्बल पार्क में तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा, हर आंगन तिरंगा, हर तन तिरंगा, हर मन तिरंगा और हर जन तिरंगा का संदेश लेकर 11 अगस्त से 14 अगस्त तक देश के हर कोने में, जिले में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा के लिए उत्साह और जोश है। यह यात्रा अंबाला ही नहीं बल्कि पूरे देश व प्रदेश में सामाजिक व राष्ट्र भावना का संदेश लेकर निकाली जा रही हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान हैं। भारत के हर नागरिक और युवा में यह भावना बढ़नी चाहिए, मजबूत होनी चाहिए।उन्होंने नई अनाजमंडी में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह का निमंत्रण देते हुए इस पर्व में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए कहा।
विज्ञापन

मंत्री असीम गोयल ने 16 अगस्त को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पौधा रोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस दिन पूरे प्रदेश में 51 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे और जिला अंबाला में भी दो लाख 75 हजार पौधे लगाए जाएगें। उन्होंने कहा कि हमें जहां पौधे लगाने है वहीं उसका संरक्षण भी करना हैं। तिरंगा यात्रा हर्बल पार्क से शुरू होकर रैस्ट हाउस, शौर्य चौंक, आर्य चौंक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक, आईटीआई चौक से होते हुए गलैक्सी मॉल के पास आकर सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed