{"_id":"655924c666c3e1ea0302b32d","slug":"a-glimpse-of-haryanvi-culture-seen-in-folk-dance-ambala-news-c-36-1-amb1002-13927-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लोक नृत्य में दिखी हरियाणवी संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लोक नृत्य में दिखी हरियाणवी संस्कृति की झलक
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंचायत भवन में उपायुक्त डॉ शालीन की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर सीजेएम अंबाला सौरभ गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं ने लोक नृत्य के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरियाणा गोसेवा आयोग के वाइस चेयरमैन डॉक्टर रोशन लाल, रितेश गोयल, राजकीय आईटीआई के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान,जीएमएन कॉलेज के सहायक प्रोफेसर राजेंद्र देशवाल, डॉ अश्विनी भारद्वाज, तजिन्द्र सिंह वालिया मौजूद रहे।
युवा महोत्सव में आयोजित कहानी लेखन स्पर्धा में अंबाला पुरुष आईटीआई के विनोद ने प्रथम, राजकीय कॉलेज नारायणगढ़ की अंजलि ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा
सोलाे लोक नृत्य में राजकीय महाविद्यालय, अंबाला छावनी प्रथम, राजकीय आईटीआई पुरुष अंबाला सिटी और सोहनलाल डीएवी कॉलेज दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा राजकीय आईटीआई महिला अंबाला सिटी और राजकीय आईटीआई बराड़ा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं सामूहिक लोक नृत्य स्पर्धा में अंबाला शहर का मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल ने प्रथम, राजकीय महिला आईटीआई और एसडी विद्या स्कूल अंबाला छावनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। राजकीय आईटीआई पुरुष और डीएवी कॉलेज अंबाला शहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा नॉन कंपीटेटिव ग्रुप आइटम में प्रथम पुरस्कार एसडी विद्या स्कूल अंबाला छावनी, दूसरा पुरस्कार राजकीय महिला कॉलेज शहजादपुर और तीसरा पुरस्कार राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर सरसेहड़ी ने हासिल किया। मोटे अनाज के व्यंजनों की प्रतियोगिता की कुकीज मेकिंग की सामूहिक श्रेणी में नेहा, प्रिया, सोनाक्षी, काजल, सुजाता, अवनीत, गीती विजेता रही। इसी प्रकार संयुक्त श्रेणी में आर्यन और गीती विजेता रहे। वहीं विज्ञान एवं तकनीक पीपीटी स्पर्धा में राजकीय महाविद्यालय की कशिश और कनिका विजेता रहीं। प्रोजेक्ट ग्रुप में शहजादपुर की तनीषा शर्मा, रेशमा कुमारी, हर्ष दीप, रिया, स्मृति मान, खुशी सैनी विजेता रहे। वहीं आईटीआई अंबाला सिटी के गुरसेवक भी विजेता रहे। वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रिंस कुमार, मोहित, गीती, रमन तो फोटोग्राफी में प्रिंस कुमार, शशीकांत और मोहित विजेता रहे।