फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   432 beat Corona, one killed, 298 new infected

432 ने कोरोना को दी मात, एक की गई जान, 298 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
432 beat Corona, one killed, 298 new infected
अंबाला सिटी। कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। वहीं मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कोरोना के कारण 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती को पोस्टमार्टम हैमेज हुआ था और उसके शरीर में खून की कमी थी। इस कारण उसे बाईपेप स्पोर्ट पर रखा गया था। दूसरी ओर, मंगलवार को 298 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में अभी तक 38 हजार 652 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। राहत की बात यह है नए मामलों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की है। मंगलवार को 432 लोगों ने महामारी को मात दी है। अभी तक कुल 34 हजार 673 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले भी घटकर 3 हजार 455 रह गए हैं। कोरोना के कारण अभी तक 524 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

यहां मिले नए संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर से 80, छावनी से 42, चौड़मस्तपुर से 17, शहजादपुर से 52, बराड़ा से 33 और मुलाना से 22 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 28 सरकारी कर्मचारी, 12 बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं, जबकि 10 बच्चे 12 से 18 वर्ष के बीच के शामिल हैं।
विज्ञापन

2125 लोगों के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 2 हजार 125 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें 2 हजार 22 सैंपल आरटी-पीसीआर तो 103 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। विभाग अभी तक 7 लाख 97 हजार 141 सैंपल ले चुका है। इनमें 7 लाख 12 हजार 159 सैंपल आरटी-पीसीआर तो 84 हजार 982 सैंपल एंटिजन किट से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2984 को लगा बचाव का टीका
विभाग की ओर से मंगलवार को 2 हजार 984 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। वहीं 370 प्रीकॉशन डोज लगाई गई है। जिले मेें अभी तक 19 लाख 36 हजार 841 का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 10 लाख 9 हजार 278 को पहली तो 9 लाख 20 हजार 150 को दूसरी डोज लगाई गई है। अभी तक कुल 7 हजार 413 प्रीकॉशन डोज लगाई जा चुकी है।
कोरोना के नए मामलों में धीरे-धीरे कमी आने लगी है। हमें अभी भी पूरी तरह से सचेत रहने की आवश्यकता है, ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके।
-कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed