फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A five-hour search operation was carried out to find Mahi's body.

Ambala News: माही के शव की तलाश में पांच घंटे चलाया तलाशी अभियान

Tue, 28 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 28 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
A five-hour search operation was carried out to find Mahi's body.
यमुना में शव को खोजती मुलाना पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


बराड़ा/मुलाना। धीन गांव निवासी नाबालिग माही के शव की तलाश के लिए मुलाना पुलिस ने पश्चिमी यमुना नहर में तलाशी अभियान चलाया। मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि आरोपी सचिन चार दिन के रिमांड पर है। आरोपी ने बताया कि उसने करीब डेढ़ साल पहले माही की हत्या करके यमुनानगर स्थित यमुनानहर में शव फेंक दिया था। मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने सचिन की निशानदेही पर यमुनानगर-करनाल रोड पर सुखपुरा के पास पश्चिमी यमुना नहर में गोताखोरों की टीम के साथ सर्च अभियान चलाया। थाना प्रभारी प्रमोद राणा के साथ टीम ने करीब पांच घंटे तक तलाशी ली लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद टीम ने अभियान को शाम को बंद कर दिया।
आरोप है कि धीन की नाबालिग बच्ची को दो साल पहले सोहाना का सचिन ले गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने कहा कि उसने डेढ़ साल पहले माही की हत्या कर शव यमुनानहर में फेंक दिया था। इसी को लेकर पुलिस गोताखोराें के साथ शव को तलाशने में जुटी रही।
विज्ञापन


डेढ़ साल बाद शव मिलने की उम्मीद कम



आरोपी के अनुसार डेढ़ साल पहले उसने शव को यमुना नहर में फेंक दिया था। इतने समय तक शव नहर में रहने की संभावना कम है। ऐसा तब है जब हाल ही में यमुना में बाढ़ का पानी भी आ गया है। आसपास के क्षेत्र में भी किसी अज्ञात शव के मिलने की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed