{"_id":"6a34688ccb29ca84f80e8558","slug":"a-family-dispute-led-to-a-fight-in-which-the-brother-in-law-broke-his-brother-in-laws-head-ambala-news-c-36-1-amb1001-164997-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, साले ने फोड़ा जीजा का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, साले ने फोड़ा जीजा का सिर
Fri, 19 Jun 2026 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जोगीवाड़ा इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित अमरजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि उसका साला लवजोत सिंह और उसके साथी ने बीच सड़क पर उसे घेरकर लोहे के कड़े से सिर पर कई वार किए। घटना 15 जून की है, लेकिन पुलिस ने अब प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित अमरजीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। 15 जून को जब वह मोटरसाइकिल से गुरुद्वारा मंजी साहिब जा रहा था, तो रास्ते में साले लवजोत ने साथी के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने न केवल उसे बुरी तरह पीटा, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद