फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A dispute over a plot led to a mother and two sons being attacked with weapons.

Ambala News: प्लॉट के विवाद में झगड़ा, मां और दो बेटों पर हथियारों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A dispute over a plot led to a mother and two sons being attacked with weapons.
- पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने के बाद प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पिलखनी गांव में प्लॉट के विवाद में करीब 12 लोगों ने महिला व उनके दो बेटों पर हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने तीनों को घेरकर लाठी, लोहे की रॉड व तेजधार हथियारों से हमला किया। इसमें राज रानी, बेटे शुभम व अमित चोटिल हो गए थे। पीड़िता ने अंबाला के पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने के बाद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई। आरोपियों में संदीप सैनी, प्रदीप सैनी, विशाल, रोहित, सतपाल, भीरा, मुकेश, देव, पुरुषोत्तम, मलकीत, नेहा, आरती, मनीष व बंत सैनी शामिल हैं।
पिलखनी गांव निवासी राज रानी ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही कुछ लोग उनके घर के साथ लगते प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं व उन पर गांव छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। 4 मई 2025 की शाम जब वह दूध लेने जा रही थीं तो आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। जब बड़ा बेटा शुभम अग्रवाल और छोटा बेटा अमित अग्रवाल उसे बचाने आए तो उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

गला दबाने का भी आरोप
राज रानी ने आरोप लगाया कि आरोपियों में से एक ने शुभम के मुंह में जबरन शराब की बोतल डालने की कोशिश की व एक अन्य आरोपी ने उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed