{"_id":"67d720d30c4b858e3b0ddf98","slug":"a-crowd-of-stray-dogs-gathered-at-the-bus-stand-premises-ambala-news-c-36-1-sknl1003-139215-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बस स्टैंड परिसर में लगा आवारा कुत्तों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बस स्टैंड परिसर में लगा आवारा कुत्तों का जमावड़ा
विज्ञापन
अंबाला। छावनी बस स्टैंड पर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, जो कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वाहन चालक नियमों को ताक पर रख धज्जियां उड़ा रहे हैं। बार- बार चालान करने के बाद भी हालात ठीक नहीं हो रहे हैं।
बस स्टैंड परिसर में नाली में गंदगी जमा है। बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। जो हादसाें का कारण बन सकता है। छावनी बस स्टैंड बड़ा बस अड्डा है। यहां पर रोजाना दस से 15 हजार यात्रियों का आवागमन लगा रहता है। इसके साथ ही यहां से पंजाब, चंडीगढ़, उत्तखराखंड, यूपी, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली व अन्य राज्यों के लिए लगभग एक हजार बसें गुजरती हैं।
इसके बावजूद यहां पर समस्याएं कम नहीं हो रही है। वाहन चालक नो एंट्री में वाहनों को पार्क कर रहे है और अपने अपने वाहनों को लेकर बस स्टैंड के अंदर तक आ रहे हैं। वह यात्रियों को बसों के पास उतार रहे हैं। कई बार इनके चालान भी हो चुके हैं लेकिन इसके बाद भी यह वाहन चालक मान नहीं रहे हैं। वहीं बस स्टैंड परिसर में कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। जो किसी भी यात्री के लिए खतरा बन सकता है। इसके अलावा एंट्री गेट पर नाली गंदगी से अटी हुई है।
विज्ञापन
नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों के समय-समय पर चालान करवाए जाते हैं। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा।
भीम सिंह, कार्यवाहक बस अड्डा प्रबंधक, अंबाला छावनी
-- --