फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A committee will be formed for the maintenance of 43 parks of the corporation

Ambala News: निगम के 43 पार्कों के रखरखाव के लिए होगा कमेटी का गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
A committee will be formed for the maintenance of 43 parks of the corporation
अंबाला सिटी। नगर निगम शहर के 43 पार्कों को रखरखाव को लेकर देने के लिए पार्क विकास समिति का गठन करेगा। इसके लिए निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने संबंधित ब्रांच अधिकारियों की बैठक भी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शहर में जिन पार्कों का अभी रखरखाव नहीं हो रहा है, उनको रखरखाव के लिए कमेटी का गठन कर दिया जाए।
विज्ञापन

शहर में नगर निगम के अंतर्गत 167 पार्क आते हैं। इनमें से 43 पार्क अभी ऐसे हैं, जिनका कोई रखरखाव नहीं कर रहा। इस वजह से इन पार्कों में घास उगी है। रखरखाव नहीं होने के कारण गंदगी भी फैली रहती है। इन इलाकों के लोगों को पार्क में सैर करने में भी दिक्कत आती है और न ही स्थानीय बच्चे खेल पाते हैं। निगम ने इन पार्कों को रखरखाव के लिए कमेटी को देने के लिए बीड़ा उठाया है। यही नहीं इन पार्कों को रखरखाव को लेकर देने के लिए निगम फील्ड में भी उतरेगा, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग दिलचस्पी दिखा सकें।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र के हिसाब से देता है रखरखाव फंड
दरअसल, नगर निगम के 167 पार्कों में 124 पार्कों का रखरखाव उन क्षेत्रों की रेसीडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी और पार्क विकास समिति कर रही है। निगम ने सोसाइटी को हर महीने पार्क के एरिया के हिसाब से फंड जारी करता है ताकि पार्क का रखरखाव किया जा सके। साथ ही निगम की ओर से झूले, बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था भी करवाई जाती है। सोसाइटी रखरखाव के लिए माली व चौकीदार भी रखती है। अब इन बाकी बचे 43 पार्कों को रखरखाव के लिए देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखरखाव के लिए समिति को मिलेंगे पार्क
शहर के न्यू मॉडल कॉलोनी, प्रेम नगर, दुर्गा माता मंदिर के पास प्रेम नगर, डबल स्टोरी रामलीला ग्राउंड पार्क, कांशी, बादशाही बाग, राम नगर, बैंक कॉलोनी, नवनीत नगर, मॉडल टाउन, रणजीत नगर, विराट नगर, जंडली, कंच घर, इंद्रपुरी, जैन नगर, गीता नगरी, नंद विहार, रामपुरा कॉलोनी, हर्बल पार्क, सरस्वती कॉलोनी, सिंघावाला, इंद्रनगर, गणेश विहार, अंबा मार्केट, मिलाप नगर, कोतवाली सराय, रतनगढ़, आशा सिंह गार्डन, विवेक विहार के क्षेत्र में पड़ने वाले 43 पार्कों को निगम रखरखाव के लिए पार्क विकास समिति व सोसाइटी को देगा।

वर्जन
शहर में निगम के 167 पार्क में से 43 पार्क ऐसे हैं, जिनका रखरखाव नहीं हो रहा। इन पार्कों को रखरखाव के लिए निगम की ओर से पार्क विकास समिति व सोसाइटी को दिया जाना है ताकि इन पार्कों का रखरखाव सही तरीके से हो सके। उसके लिए लोगों से अपील भी की गई है कि वह रखरखाव को लेकर आगे आएं। रखरखाव के लिए निगम हर महीने फंड जारी करता है। वह समिति का गठन करने के लिए फील्ड में जाएंगे।
रविंद्र कुमार, जेई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed