{"_id":"53-62612","slug":"Ambala-62612-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेताने के बाद शुरू हुआ पैचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेताने के बाद शुरू हुआ पैचवर्क
Ambala
Updated Thu, 27 Feb 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। डीसी डॉ. साकेत कुमार के आदेश पर और एसडीएम योगेश कुमार की ओर से की कार्रवाई के उपरांत राष्ट्रीय राजमार्ग 72 नारायणगढ-कालाआंब रोड की रिपेयर का काम शुरू हो गया है। गौरतलब है कि विगत दिवस डीसी डॉ. साकेत कुमार और एसडीएम योगेश कुमार ने उपमंडल में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अन्य समस्याओं का जायजा लिया। उपमंडल के दौरे के दौरान डीसी ने जब कालाआंब रोड की दयनीय हालत देखी तो उन्होंने एसडीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम योगेश कुमार ने बताया कि एमएस अजीत कंस्ट्रक्शन कंपनी करनाल की ओर से वर्ष 2010-11 में इस रोड का निर्माण किया था और दिसंबर 2014 तक उक्त कंपनी पर रोड के रखाव की जिम्मेदारी है। एसडीएम योगेश कुमार ने बताया कि उन्होंने हाईवे अथारिटी संबंधित विभाग के कार्यकारी अभियंता को पत्र लिख कर निर्देश दिए थे कि अगर उक्त कंपनी दो दिन में इस मार्ग की रिपेयर शुरू नहीं करती है तो उसकी बैंक सिक्योरिटी जब्त कर ली जाए। इस पर कंपनी की ओर से इस मार्ग पर पैचवर्क शुरू हो गया है
विज्ञापन