{"_id":"53-52728","slug":"Ambala-52728-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की धुनाई कर युवती से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी की धुनाई कर युवती से गैंगरेप की कोशिश
Ambala
Updated Thu, 21 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। अंबाला छावनी में मंगलवार देर रात पुलिस के सही समय पर पहुंचने की वजह से एक युवती की अस्मत लुटने से बच गई। तीन टैक्सी चालक युवती से टैक्सी के भीतर ही सामूहिक दुराचार करना चाहते थे, जबकि उसके प्रेमी युवक को टैक्सी चालकों ने पीटकर टैक्सी से बाहर फेंक दिया था। उसी युवक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद तुरंत पीसीआर मौके पर पहुंची और युवती को बचा लिया। पुलिस को देखकर टैक्सी चालक मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दो को तो काबू कर लिया, जबकि एक फरार हो गया। बुधवार दोपहर तक पुलिस ने तीसरे टैक्सी चालक को भी काबू कर लिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों पिंटू, राजेश उर्फ बिल्ला व संदीप उर्फ छोटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
युवती को पंजाब से भगाकर लाया था युवक
रोपड़ का रहने वाला युवक वहीं की ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ 17 मार्च को भागा था। ये दोनों आपस में शादी करने के लिए अहमदाबाद जाना चाहते थे। 19 मार्च की रात को प्रेमी जोड़ा कैंट बस स्टैंड पर अहमदाबाद के लिए बस पकड़ने पहुंचा, मगर यहां अहमदाबाद के लिए कोई सीधी बस नहीं थी। तभी ये दोनों एक टैक्सी चालक के संपर्क में आए, जिसमें चालक समेत दो अन्य युवक भी सवार थे। तीनों युवक प्रेमी जोड़े को दिल्ली छोड़ने की बात कहकर उन्हें टैक्सी में बैठाकर काफी देर तक अंबाला के आसपास ही यह कहकर घूमाते रहे कि वे दिल्ली जा रहे हैं।
निजी होटल के पीछे ले गए टैक्सी
मध्यरात्रि होने तक टैक्सी चालकों ने अपनी टैक्सी कैंट बस स्टैंड पर ही वापस लाकर एक निजी होटल के पीछे सुनसान इलाके में खड़ी कर दी। वहां टैक्सी चालकों ने प्रेमी को तो मारपीट कर टैक्सी से बाहर फेंक दिया और युवती को जबरन बंधक बनाकर अश्लील हरकतें करने लगे। उधर, युवक ने भी इस बात का लगातार विरोध किया, जिस पर टैक्सी चालकों ने प्रेमी को बुरी तरह से पीट डाला। इसके बाद घबराए युवक ने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। जिसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर टैक्सी चालक दोनों को वहीं छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दो को दबोच लिया गया, जबकि एक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने बुधवार दोपहर तक उसे भी राउंडअप कर लिया।
विज्ञापन
कोट्स
जैसे ही युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो पीसीआर मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी चालक भागने लगे, लेकिन मौके पर दो पकड़े गए, तीसरे को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। युवक व युवती को फिलहाल पंजाब पुलिस ले गई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
-कर्मबीर, जांच अफसर, पड़ाव पुलिस-
पुलिस ने मुस्तैदी का परिचय दिया है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को रात को और ज्यादा गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ के मामलों को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर और मुस्तैद है।
-राजबीर सिंह देसवाल, पुलिस कमिश्नर, अंबाला-