फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सदर बाजार से चार लाख रुपये उड़ाए

सदर बाजार से चार लाख रुपये उड़ाए

Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
Ambala
Ambala Updated Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के निकलसन रोड स्थित पीएनबी शाखा के बाहर से शातिर लुटेरों ने दो मिनट में ही स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी के चार लाख रुपये उड़ा लिए। वारदात कैंट के सदर बाजार चौक से महज 20 मीटर दूरी पर हुुई, जहां पर पुलिस नाका भी है। हैरानी की बात है कि इस चौक से होते हुए कैंट की सबसे व्यस्त सड़क निकलसन रोड से आराम से बदमाश फरार हो गए और पुलिस देखती रह गई। सूचना पाकर एसीपी बलजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली।
विज्ञापन

सावन बिहार निवासी पार्वती बृहस्पतिवार को अपने बेटे राजीव के साथ यूनियन बैंक से चार लाख रुपये निकाले। रुपये उन्होंने एक्टिवा की डिग्गी में रख लिए। इसके बाद पार्वती अपने बेटे के साथ निकलसन रोड पर स्थित पीएनबी मेन ब्रांच में अपनी पेंशन लेने के लिए आई। इसी दौरान उन्होंने अपना एक्टिवा बाहर खड़ा किया और भीतर जाने लगे। इसी बीच दो शातिरों ने एक्टिवा की डिग्गी को तोड़ा और चार लाख रुपये निकाल लिए। यह इन दोनों ने देख लिया और शोर मचा दिया। लेकिन तब तक दो बदमाश बाइक से रफूचक्कर हो गए। वारदात की सूचना लगते ही एसीपी बलजिंदर सिंह, सीआईए इंस्पेक्टर कुलभूषण, कैंट थाना एसएचओ जंगशेर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इससे पहले ही पुलिस ने इसकी बीटी करवा दी, लेकिन इन शातिरों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


इनसेट

नाके से कैसे निकल गए शातिर

अंबाला। जिस बैंक के सामने वारदात हुई, उससे महज बीस से पचीस मीटर की दूरी पर पुलिस नाका (सदर बाजार चौक) है। शोर सुनकर पुलिस कर्मी जब तक आते, तब तक यह शातिर रफूचक्कर हो चुके थे। बताया जाता है कि एक व्यक्ति ने इन शातिरों की मोटरसाइकिल पर प्रहार भी किया और उसकी हेडलाइट भी टूटी, लेकिन फिर भी यह संभलते हुए फरार हो गए। पुलिस के पास एक भी ऐसा वाहन नहीं था, जिससे वे इन शातिरों का पीछा कर पाते और वे खड़े रहकर देखते ही रह गए और शातिर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

रेकी की थी शातिरों ने

अंबाला। पुलिस की मानें, तो यह चोर पहले से ही यूनियन बैंक तक इन पीड़ितों के पीछे थे। माना जा रहा है कि बैंक के भीतर भी यह मौजूद रहे होंगे और रुपये निकालते देख लिया होगा। इसके बाद वे इसी ताक में रहे कि कहां पर इन पीड़ितों से लाखों रुपये की राशि छीनी जा सकती है। यह मौका उनको कुछ ही देर बाद मिल गया और निकलसन रोड पीएनबी मेन ब्रांच के बाहर उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।

इनसेट

सीसीटीवी कैमरों से होगी संदिग्धों की पहचान

अंबाला। पुलिस ने इस मामले में यूनियन बैंक के अधिकारियों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है। इस फुटेज में यह देखा जाएगा कि जिस समय इन लोगों ने लाखों रुपए की नकदी निकलवाई, उस समय वहां पर कौन मौजूद थे। इन में से ही संदिग्धों की पहचान कर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी। पुलिस का मानना है कि यूनियन बैंक में ही इन शातिरों के होने की संभावना है।

इनसेट

सदर बाजार में सीसटीवी की योजना ठंडे बस्ते में
अंबाला। कैंट के सदर बाजार में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई थी। इसके लिए सदर बाजार चौक पर स्थित होटल के बाहर ट्रायल के तौर पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे। निकलसन रोड पर लगातार हुई वारदातों व सुरक्षा के मद्देनजर यह सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे। लेकिन यह अचानक ही अगले दिन उतार लिये गये। इसके बाद पुलिस ने इस बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।


इनसेट

निकलसन रोड पर हुई वारदात

* पीएनबी मेन ब्रांच के बाहर से ही एक महिला से लाखों लूटे
* एचडीएफसी बैंक में ड्राफ्ट बनवाने आई युवती से 1.60 उड़ाए
* स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा से 14.25 लाख रुपये उड़ाए
* बैंक से लाखों रुपए निकलवाकर जा रही महिला को रेलवे स्टेशन पर लूटा
* सदर बाजार चौक पर ही जवान की पत्नी का पर्स उड़ाया
-----------------

‘पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। यूनियन बैंक से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी गई है, ताकि पता चल सके घटना से पहले पीड़ितों के आसपास कौन थे और कौन उनके जाने बाद पीछे-पीछे बैंक से निकले हैं। इसी आधार पर आगामी कार्रवाई शुरु की जाएगी।’
- जंगशेर सिंह, एसएचओ कैंट थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed