फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   चौकीदार की चौकसी से टली बड़ी चोरी

चौकीदार की चौकसी से टली बड़ी चोरी

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Ambala
Ambala Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। मुख्य बाजार में शुक्रवार को देर रात अज्ञात चोरों ने कुछ दुकानों के ताले तोड़ चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन चौकीदार के पहुंचने पर मौके से अपने वाहन समेत फरार हो गए। नगर के मुख्य बाजार में आमने-सामने स्थित प्रेम सागर एंड संस तथा कोहली जनरल स्टोर नामक मनियारी की दो दुकानों के अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर दुकानों में घुसकर चोरी का असफल प्रयास किया।
विज्ञापन

एक कार में आए चोर इन दोनों दुकानों में घुसकर माल समेटने में ही लगे थे कि एक ओर से आए बाजार के चौकीदार की भनक लगते ही वह बिना कुछ चुराए खुले शटर छोड़ अपनी गाड़ी को लेकर भाग गए। मौके पर पहुंचे चौकीदार ने बाजार में स्थित कुछ लोगों को उठाकर इसकी सूचना दी। जिस पर लोगों ने इन दुकानों के मालिकों को टेलीफोन कर मौके पर पाया। सूचना मिलने पर मौका पर पहुंचे स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भी दुकानों की जांच की। दुकानदारों के अनुसार उनकी दुकानों से गल्ले निकाल कर तो चोरों ने काउंटर पर रख दिए थे जिसमें जो थोड़े बहुत पैसे थे उन्हें वह ले गए। उनका कहना था कि यदि मौके पर चौकीदार न पहुंचता तोे उनकी दुकानों का काफी नुकसान हो सकता था। दो अन्य दुकानदार कालड़ा इंपोरियम और गौरव कास्मेटिक जनरल स्टोर ने भी अपनी दुकानों के शटरों पर लगे तालों को देखा तो यह देखकर वह दंग रह गए कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकानों के तालों को भी तोड़ने का प्रयास किया था जोकि सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed