फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दीपावली पर खाकी हुई काली

दीपावली पर खाकी हुई काली

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Ambala
Ambala Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। दीपावली की रात खाकी वर्दी काली हो गई। दो एचएपी (हरियाणा आर्म्ड पुलिस) के कर्मियों ने जहां एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की, वहीं गुस्साई भीड़ ने एक कर्मी को काबू कर जमकर धुना, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। इन दोनों कर्मचारियों की ड्यूटी दीपावली के चलते सुरक्षा इंतजामों में लगाई गई थी और रात्रि ठहराव के लिए यह अपने दोस्त के घर रुके थे। यह नाबालिग लड़की मां के साथ ही इसी मकान के पड़ोस में रहती थी। बताया जाता है कि आरोपी पुलिस कर्मी हरियाणा आर्म्ड पुलिस के जवान हैं। आरोपियों की शिनाख्त परेड में नाबालिग ने एक की पहचान कर ली है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दीपावली की रात किसी भी खतरे से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी के चलते हरियाणा आर्म्ड पुलिस के दो जवानों की ड्यूटी बांस वाला चौक पर लगाई गई। ड्यूटी के दौरान रात्रि ठहराव के लिए यह दोनों कर्मचारी खत्रवाड़ा स्थित अपने दोस्त की बिल्डिंग में रहने के लिए रुक गए। इसी बिल्ड़िग में किराये के एक मकान में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की किशोरी मां के साथ रहती है।
विज्ञापन

इस किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने कमरे में अकेली थी। उसी समय एक अन्य किरायेदार के कमरे से निकल कर दो लोग आए और उससे गाेंद मांगा। घर में गोंद नहीं था, जिस पर उसने इन दोनों को टेप दे दी। इसके बाद जब वह वापस अपने कमरे में गई तो दोनों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। अपने बचाव में उसने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को इकट्ठा होते देख एक तो मौके से भाग निकाल, जबकि दूसरा मोहल्ले वालों के हत्थे चढ़ गया। मामले का पता चलते ही लोगों ने इस कर्मचारी की जमकर धुनाई की और पीटते हुए उसे पुलिस चौकी तक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीड़ित युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बाद में पीड़ित युवती का शहर सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया। डीसीपी नाजनीन भसीन ने भी पीड़ित किशोरी से मामले के संबंध में पूछताछ की। इसी बीच कराई गई शिनाख्त परेड में किशोरी ने एक आरोपी सुनील की पहचान कर ली। पुलिस ने बुधवार को आरोपी सुनील को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पीसीआर कर्मचारियों को भी लोगों ने भगाया
अंबाला। घटना की सूचना जब पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई, तो मौके पर एक पीसीआर भी पहुंच गई। स्थानीय निवासी काफी गुस्से में थे और यह देख पीसीआर को भी खदेड़ दिया। मामले की गंभीरता देख पीसीआर भी वहां से चली आई। इसकी जानकारी जब अधिकारियों को दी गई, तो पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया।


कोट
‘किशोरी के बयान पर पुलिस ने सुनील के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला छेड़छाड़ का है और कार्रवाई जारी है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।’
- महावीर प्रसाद, प्रभारी चौकी नंबर तीन, अंबाला शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed