फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   9th accused arrested in case of assault, aerial fire and attempt to murder

मारपीट, हवाई फायर व हत्या के प्रयास के मामले में 9वां आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
9th accused arrested in case of assault, aerial fire and attempt to murder
अंबाला। घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, हवाई फायर कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु उर्फ कुज्जल निवासी दीना की मंडी अंबाला छावनी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में संलिप्त आठ आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 24 जुलाई 2021 को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई कि 23, 24 जुलाई 2021 की रात आरोपी अतुल, सत्यम, दिल्ली वाला, अनिकेत, राजा सोनकर, अमन रमन व अन्य ने उसके घर में घुसकर ईंट व पत्थरों से मारपीट कर घर के सामान को तोड़फोड़ करते हुए मारने की नीयत हवाई फायर किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए नौवें आरोपी को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed