फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शहजादपुर अनाज मंडी में पहुंची 477 क्विंटल सरसों, किसान बोले- कोई पुख्ता इंतजाम नहीं

शहजादपुर अनाज मंडी में पहुंची 477 क्विंटल सरसों, किसान बोले- कोई पुख्ता इंतजाम नहीं

Tue, 02 Apr 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
शहजादपुर अनाज मंडी में पहुंची 477 क्विंटल सरसों, किसान बोले- कोई पुख्ता इंतजाम नहीं
शहजादपुर अनाज मंडी में पहुंची 477 क्विंटल सरसों, किसान बोले- कोई पुख्ता इंतजाम नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। शहजादपुर की अनाज मंडी में सोमवार को 26 किसानों की 477 क्विंटल सरसों खरीद के लिए पहुंची। यह जानकारी देते हुए मंडी सुपरवाइजर जसबीर कुमार ने बताया कि खंड शहजादपुर के गांव शेरपुर के 26 किसानों की 477 क्विंटल सरसों मंडी में पहुंची, जिसकी हैफड के अधिकारियों ने खरीद की।
किसान रीगन सिंह शेरपुर, रजत कुमार, बीर सिंह, गुरमीत सिंह, दीपक कुमार, अमी चंद, बलराम सिंह, ऋषी पाल, राम मूर्ति, जसविंद्र सिंह, जगमाल सिंह, हरनेक सिंह, राजबीर सिंह, अजायब सिंह, साहिल कुमार, कर्म सिंह, लाभ सिंह, जसविंद्र पोहला, तेज पाल, भूपिंद्र सिंह, प्रेम चंद, प्रिंस कुमार, सुच्चा सिंह, शिव चरण, गुरदेव सिंह व विवेक कुमार का कहना था कि सरकार ने खरीद के लिए शहजादपुर अनाज मंडी को केन्द्र बनाया है। वहां खरीद के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया। किसानों ने बताया कि सोमवार को वे सरसों लेकर मंडी में आए थे, लेकिन पर्याप्त संख्या में मजदूरों के न होने के कारण सरसों की ट्रालियों को दोपहर तक भी खाली नहीं किया गया। किसानों ने कहा कि उन्हें रात को भी मंडी में ही ठहरना पड़ेगा। वहीं किसानों का कहना था कि सरकार की किसान के लिए मात्र 25 क्विंटल सरसों बेचे जाने की पॉलिसी गलत है, क्योंकि किसानों की सैकड़ों क्विंटल सरसों घरों में पड़ी है जो आढ़तियों को औने पौने दामों पर बेचनी पड़ेगी, जिसमें हरनेक सिंह की लगभग 40 क्विंटल, रमन सिंह की 25 क्विंटल, शिव चरण की 40 क्विंटल सरसों अभी शेष पड़ी है। किसानों का आरोप है कि पंजीकरण के समय उनके गलत खाता नंबर फीड कर दिए गए, जिस कारण उन्हें पेमेंट की समस्या आ सकती है। किसानों ने बताया कि इस समस्या बारे अधिकारियों को अवगत करवा दिया है, जिन्होंने ई मेल कर दी है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया। वहीं खरीद सोसायटी के अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मजदूरों की समस्या को हल कर दिया है। 15 अतिरिक्त मजदूरों को काम पर लगाया गया है। किसानों को कोई भी समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन

---
एसडीएम ने किया अनाज मंडी का दौरा
एसडीएम अदिति ने सोमवार को गेहूं खरीद कार्य को लेकर नारायणगढ़ अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने मंडी में बिजली, पानी, साफ-सफाई और शौचालयों आदि के बारे मार्केट कमेटी के अधिकारियों को जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने मंडी के आढ़तियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को जाना। अनाज मंडी के आढ़तियों ने गेहूं के सीजन में लिफ्टिंग की समस्या से अवगत कराया। इस पर एसडीएम ने खरीद एजेंसी और मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गेहूं की खरीद के साथ-साथ ही लिफ्टिंग की भी व्यवस्था की जाए और इस बारे में ठेकेदार को भी उचित निर्देश दिए जाएं। प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये निर्धारित किया है। इस अवसर पर उपस्थित सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड के शाखा प्रबंधक जगमाल सिंह चौहान ने बताया कि नारायणगढ़ अनाज मंडी में गेंहू की सरकारी खरीद का जिम्मा हैफेड को दिया गया है। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद को लेकर उनके पास पर्याप्त मात्रा में बारदाना भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed