फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बैडमिंटन हॉल में आज होगा पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आगाज

बैडमिंटन हॉल में आज होगा पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आगाज

Mon, 11 Feb 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन हॉल में आज होगा पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आगाज
बैडमिंटन हॉल में आज होगा पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

-11 से 15 फरवरी तक कॉम्प्लेक्स में होगी प्रतियोगिता, सुबह नौ बजे हो गा उद्घाटन
-डाक विभाग की ओर से 33वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी
-18 राज्यों से 116 खिलाड़ी शामिल होंगे
-28 महिला खिलाड़ी भी होंगी
फोटो नंबर : 19
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। डाक विभाग की ओर से सोमवार से मेजर आनंद मेमोरियल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बैडमिंटन हाल 33वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। हाल की स्थापना के बाद यहां पर पहली बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। इसमें देशभर से जुटे खिलाड़ी प्रतिभा दिखायेंगे।

हरियाणा डाक सर्कल की ओर से 11 से 15 फरवरी तक कांप्लेक्स में प्रतियोगिता होगी। उद्घाटन सोमवार सुबह नौ बजे हरियाणा डाक सर्कल की सीपीएमजी रंजू प्रसाद करेंगी। प्रतियोगिता में 18 राज्यों से 116 खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें 28 महिला खिलाड़ी भी हैं। मेजबान हरियाणा के अलावा पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, आसाम, राजस्थान, केरल, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उतराखंड व झारखंड की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता को कुल नौ वर्गों में बांटा गया है। इनमें पुरुष एकल व युगल, महिला एकल व युगल, मिश्रित युगल, अनुभवी एकल व युगल और ओवरऑल टीम प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

अक्तूबर में हुआ था हॉल का उद्घाटन
अक्तूबर 2018 में खेल मंत्री अनिल विज ने इस बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन किया था। हाल निर्माण के लिए 4.5 करोड़ रुपये का बजट खेल विभाग ने जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed