फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शिव तांडव व अघोरी की प्रस्तुति देकर उसी वेश में घर लौट रहे थे कलाकार, टिप्पर की चपेट में आने 30 से 40 मीटर तक घसीटते गए

शिव तांडव व अघोरी की प्रस्तुति देकर उसी वेश में घर लौट रहे थे कलाकार, टिप्पर की चपेट में आने 30 से 40 मीटर तक घसीटते गए

Sun, 02 Dec 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
शिव तांडव व अघोरी की प्रस्तुति देकर उसी वेश में घर लौट रहे थे कलाकार, टिप्पर की चपेट में आने 30 से 40 मीटर तक घसीटते गए
शिव और अघोरी के वेश में घर लौट रहे थे कलाकार, टिप्पर की चपेट में आने 30 से 40 मीटर तक घिसटते गए
विज्ञापन

फोटो नंबर : 19 से 23, 33 से 35
सोशल मीडिया के जरिये परिजनों को मिली हादसे की जानकारी
मानव चौक के पास जागरण से लौट रहे थे चारों लड़के
आर्थिक तौर पर कमजोर थे तीनों मृतक, परिवारों की जिम्मेदारी थी उनके ऊपर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शनिवार को पॉलिटेक्निक चौक पर तड़के टिप्पर की चपेट में आकर काल का ग्रास बने तीन लड़कों की पहचान नहीं हो पा रही थी। तीनों के शव सिटी सिविल अस्पताल में थे जबकि चौथा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। मौके पर मौजूद कुछ युवाओं ने तीनों की फोटो एवं घटना की जानकारी व्हाट्सएप और फेसबुक पर अपलोड कर दी। जैसे ही फोटो वायरल हुई तो मृतक विकास व अन्य मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे और शवों को देख अवाक रह गए। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौत के आगोश में समाए तीनों लड़के आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों से थे, जिन पर कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी थी। उधर मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद ललित कुमार व अन्य ने सरकार से परिवारों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।
जागरण में शिव तांडव और अघोरी की प्रस्तुति देकर घर जा रहे कलाकारों को टिप्पर चालक ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि स्कूटर समेत लड़के 30 से 40 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में जहां तीन की मौत हो गई, वहीं चौथे को पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे में युवक 20 वर्षीय रामबाग रोड निवासी धीरज, तोपखाना परेड निवासी 16 वर्षीय विशाल, मोहड़ा मंडी निवासी 15 वर्षीय विकास की मौत हो गई और तोपखाना परेड निवासी शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। कम उम्र में लड़कों की मौत से गांवों में भी मातम का माहौल है। मानव चौक बीती रात जागरण का आयोजन किया गया, जहां शिव के रूप में धीरज और इसके साथ अन्य तीन लड़के अघोरी के रूप में प्रस्तुति देने के लिए पहुंचे थे। रात को प्रस्तुति देने के बाद उसी वेश में चारों लड़के एक ही स्कूटर पर सवार होकर घर जा रहे थे। लड़के पॉलिटेक्निक चौक से जंडली चौक की ओर मुड़ रहे थे तभी कालका चौक की ओर से आ रहे टिप्पर ने युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

चार बहनों का अकेला भाई था विशाल
तोपखाना बाजार के रहने वाला विशाल चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। कम उम्र में वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। 16 साल का विशाल परिवार से दूर हो गया वहीं सभी बहनों और पिता की आंखों में से आंसू रुक नहीं रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मां और बहन का सहारा था धीरज
फैक्टरी में काम करने वाला धीरज मां और बहन का सहारा था। धीरज के पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। वह दिन में फैक्टरी में काम करता था जबकि रात को जागरण में झांकियां कर कमाई करता था। उसकी मां अधिकतर समय बीमार रहती हैं जिस कारण उसकी देखभाल का जिम्मा भी धीरज पर ही था। धीरज की मौत के बाद मां-बेटी दोनों की सदमे में हैं।
------------
विकास के पिता को नहीं हुआ विश्वास
विकास के पिता को उन्हीं के दोस्त ने व्हाट्सएप व फेसबुक पर देखकर बताया कि उनके बेटे की फोटो व्हाट्सएप पर चल रही है। उन्हें बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हुआ और वह उनके साथ अन्य सिविल अस्पताल पहुंचे जहां पर उन्होंने अपने बेटे की शिनाख्त की। यह सूचना उन्हें हादसे के कई घंटों के बाद मिली।
-------------
रांग साइड से स्कूटर सवारों के आने का अंदेशा
उधर, पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि स्कूटर सवार चारों लड़के रांग साइड से कट मार रहे थे। इस तथ्य को भी पुलिस ने जांच के दौरान चेक किया, मगर अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है क्योंकि स्कूटर चौक से कई मीटर आगे मिला है। यह भी पता चला कि चारों बिना हेलमेट के ही स्कूटर पर सवार थे।

कोट्स
टिप्पर चालक मौके से फरार है और युवकों के परिवार सदस्यों की ओर से अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। टिप्पर की जांच कर टिप्पर मालिक का पता लगाया जाएगा।
-शेर सिंह एएसआई, चौकी इंचार्ज, सेक्टर सात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed