{"_id":"5bc0f834bdec22694f4600d3","slug":"91539373108-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव : विरोध के बीच दाखिल किए नामांकन,एमडीएसडी कालेज में सभी कक्षाओं में निर्विरोध चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव : विरोध के बीच दाखिल किए नामांकन,एमडीएसडी कालेज में सभी कक्षाओं में निर्विरोध चुने गए
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव : विरोध के बीच दाखिल किए नामांकन, एमडीएसडी कॉलेज में सभी कक्षाओं में निर्विरोध चुने गए
फोटो नंबर-------25 से 30
एसडी कॉलेज के सामने इनसो और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अप्रत्यक्ष चुनाव के विरोध में किया प्रदर्शन
आज नामांकित छात्रों के डॉक्यूमेंट जांचने का होगा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। छात्रसंघ के अप्रत्यक्ष चुनाव के विरोध के बीच ही जिलेभर के कॉलेजों में शुक्रवार को प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। दूसरी ओर, चुनावी व्यवस्था को बनाने के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पुलिसदल तैनात रहा। बिना आईकार्ड वाले विद्यार्थियों को लौटा दिया गया। वहीं अंबाला शहर के एमडीएसडी कॉलेज में सभी दस क्लासों में दस विद्यार्थियों ने नामांकन कर सभी के लिए उदाहरण पेश किया। इस तरह सभी दस विद्यार्थियों का निर्विरोध चयन हो गया।
बता दें कि छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह से सरगर्मियां तेज हो गईं। नामांकन को लेकर कॉलेजों में पुलिसबल तैनात रहा। दोपहर में इनसो और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अप्रत्यक्ष चुनाव के विरोध में प्रदर्शन किया। डीएसपी बलजीत सिंह समेत पुलिसबल मौके पर पहुंचा। हालांकि कार्यकर्ताओं ने कहा कि 17 अक्तूबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष दीपांशु सूद, कैंपस प्रेसिडेंट सूर्यप्रताप राणा, हरदीप, मनदीप, सुखमण, अमन व इनसो से जिलाध्यक्ष दिलजीत बचल, कैंपस प्रेसिडेंट अभिषेक राना, अंकित राणा, साहिल राणा ने कहा कि सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है।
बता दें कि आर्य गर्ल्स कॉलेज में 16, एसए जैन कॉलेज में 73, महाराणा प्रताप नेशनल कॉलेज में 11, जीएमएन कॉलेज में 23, गवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ़ में 45, एसएमएस कॉलेज में 14, एमडीएसडी कॉलेज में 10, एसडी कॉलेज में 56, डीएवी कॉलेज में 22 विद्यार्थियों ने नामांकन किया। मुलाना स्थित महाराणा प्रताप नेशनल कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया में 11 छात्रों ने सीआर पद के लिए नामांकन किया, जिसमें 4 छात्राएं व 7 छात्र सम्मिलित हैं। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सीआर पद पर चुने छात्र अध्यक्ष बनाने की आगामी प्रक्रिया में अहम किरदार अदा करेंगे। कॉलेज प्रिंसिपल निशा ने बताया कि शनिवार सुबह कॉलेज में बैठक आयोजित की गई है, जिसमें नामांकन लेने वाली तीन सदस्यीय टीम के अलावा कॉलेज स्टाफ नामांकित छात्रों के डॉक्यूमेंट जांचने का कार्य करेंगे। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि छात्र चुनाव की शर्तों को पूरा भी करते हैं या नहीं। इसी तरह बराड़ा के एसएमएस कॉलेज में 14 नामांकन किया गया।