फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एशियन गेम्स में पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी सरकार

एशियन गेम्स में पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी सरकार

Mon, 17 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
एशियन गेम्स में पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। एशियन गेम्स में देश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को जल्दी ही प्रदेश सरकार समारोह में पुरस्कारों से नवाजेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद अब हरियाणा सरकार भी खिलाड़ियों को सिर आंखों पर बैठाने जा रही। जल्दी ही इन चैंपियनों को नकद पुरस्कारों और नौकरियों से नवाजा जाएगा। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज ने दी है। हरियाणा ने अपने खेल और खिलाड़ियों के दम पर पूरी दुनिया मे अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अनिल विज ने कहा कि जल्दी ही उनके सम्मान में प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां इन खिलाड़ियों को बुलाया जाएगा, जहां उनकों सम्मानित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम निर्माण का जायजा लिया मंत्री विज ने
स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम अंबाला छावनी में बनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम फीफा से अप्रूवड होगा। फीफा से अप्रूवड खेल स्टेडियम होने से निसंदेह यहां पर विभिन्न तरह के खेल आयोजित होंगे तथा अंबाला का फुटबॉल खेल पुन: जीवित होगा। विज रविवार वार हीरोज स्टेडियम में फुटबॉल पॉली ट्रफ व सिंथेटिक ट्रैक निर्माण कार्य का अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को और अधिक तेजी से करने के लिए कहा। विज ने इस दौरान बताया कि खेल स्टेडियम का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता डीडी कंबोज को कहा कि वह इस निर्माण कार्य के तहत यहां पर कॉन्फ्रेंस हाल बनाना भी सुनिश्चित करें ताकि यहां पर स्टेज, एलईडी, साउंड सिस्टम आदि की व्यवस्था हो सके। उन्होंने बताया कि खेल स्टेडियम में खेल संबंधी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। ओलंपिक खेल स्टेडियम बनाने में जो सामग्री प्रयोग की जाती है उसी की तर्ज पर इस खेल स्टेडियम को बनाने का काम किया जा रहा है। स्टेडियम में एस्ट्रोर्टी बनाने के कार्य को इटली स्थित स्टेडियम की तर्ज पर बनाया जा रहा है। इसके साथ-साथ यहां पर जिम, ड्रेसिंग रूम, प्रेस रूम, कांफ्रेंस हाल सहित अन्य सुविधाएं भी शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि जिम्नास्टिक हाल में एयर कंडीशन की सुविधा देने के लिए 5.50 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल मैचों के आयोजन और खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए फुटबॉल का पोलीट्रफ की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


यह होंगी सुविधाएं
स्टेडियम में एथलेटिक खिलाड़ियों को अभ्यास और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के लिए सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस स्टेडियम में दिन रात के मैच आयोजित करने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से फ्लड लाइट भी लगाई जाएगी। स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा के लिए तीन मंजिला दर्शक दीर्घा भी स्थापित होगी। इस स्टेडियम में ऑडियो कॉन्फ्रेंस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सब स्टेशन, फायर अलार्म सिस्टम, 60 किलोवाट का सोलर पावर सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा। इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के दौरान आने वाले खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम के बिल्कुल सामने 12 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स हॉस्टल भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed