{"_id":"5aee0a2e4f1c1b3a0b8b857c","slug":"91525549614-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- शनिवार देर रात तोपखाना पुलिस चौकी में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- शनिवार देर रात तोपखाना पुलिस चौकी में हुआ समझौता
Updated Sun, 06 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरटेक कर रहे भाजपा कार्यकर्ता ने रेलवे स्टेशन मास्टर की गाड़ी में मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कलरेहड़ी गांव में धर्मशाला का उद्घाटन करने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के काफिले में शामिल एक कार्यकर्ता की गाड़ी ने आगे जा रही गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे स्टेशन मास्टर की कार में टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त होने के बाद कार्यकर्ता की गाड़ी भी वहीं रुकी रही। हालांकि आमने-सामने की टक्कर होने से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। मगर पीड़ित ने सिर में ज्यादा दर्द की शिकायत पर सीटी स्कैन करवाया। मामले की शिकायत तोपखाना पुलिस चौकी में की गई जिसके बाद देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
पत्नी को स्कूल से लेने जा रहे थे रेलवे स्टेशन मास्टर
डिफेंस कॉलोनी निवासी संजय कुमार मेहता जोकि कैंट रेलवे पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत है, ने बताया कि दोपहर को वह कार से पत्नी को केंद्रीय विद्यालय नंबर एक से लेने जा रहे थे। तभी सामने से मंत्री अनिल विज का काफिला आ रहा था जिसमें करीब 15 से 20 कारें तेज रफ्तार पर थी। काफिले में शामिल एक भाजपा कार्यकर्ता ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उन्हें हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। पीड़ित संजय ने बताया कि वे मामले की शिकायत देने के लिए पहले पंजोखरा साहिब थाना गए लेकिन वहां से उन्हें तोपखाना चौकी में जाने के लिए कहा गया। इसके बाद वे तोपखाना पुलिस चौकी पहुंचे। उधर देर रात इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी के बाद मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं दी गई है।