फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - बैंक प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज

- बैंक प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज

Wed, 21 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
- बैंक प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज
एनआरआई के खाते में भेजने थे 1.93 लाख रुपये, जमा कर दिए 1.93 लाख यूएस डॉलर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
बैंककर्मी की लापरवाही से अमेरिका में रह रहे एनआरआई के जिस बैंक एकाउंट में 1.93 लाख रुपये ट्रांसफर करने थे, उसमें 1.93 लाख यूएस डॉलर ट्रांसफर हो गए। करीब एक महीने पहले इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर होने का बैंक अधिकारियों को करीब 15 दिन पहले पता चला। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने इसकी शिकायत पुलिस को एक हफ्ते पहले शिकायत दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अब मामले में एक बैंककर्मी और यूएस निवासी गुरचरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह है मामला :
शाहाबाद निवासी बिक्रमजीत सिंह ने निकलसन रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में 3011 यूएस डॉलर अपने चचेरे भाई गुरचरण सिंह के एकाउंट में (भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग 1.93 लाख रुपये) ट्रांसफर करने के लिए महीने भर पहले आवेदन किया था। मगर बैंककर्मी की लापरवाही से 1.93 लाख रुपये के बजाए 1.93 लाख यूएस डॉलर ट्रांसफर हो गए जोकि भारतीय मुद्रा अनुसार लगभग 1.25 करोड़ रुपये बनते हैं। कुछ दिनों बाद यह बात पता चली तो बैंक स्टाफ के होश उड़ गए। मामले में पहले शाहाबाद निवासी बिक्रमजीत से संपर्क किया गया। मगर कोई सकारात्मक जवाब न मिलने पर अब मामले की शिकायत बैंक प्रबंधक ने कैंट पुलिस थाने में की है। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर एक बैंककर्मी और यूएस निवासी गुरचरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर महेंद्र मनचंदा ने शिकायत में कहा कि शाहाबाद निवासी बिक्रमजीत सिंह के अनुरोध पर अमेरिका में रह रहे उनके चचेरे भाई गुरचरण सिंह के एकाउंट में राशि ट्रांसफर करने का आवेदन आया था। मगर गलती से ज्यादा यूएस डॉलर ट्रांसफर हो गए। आरोप है कि गुरचरण सिंह ने अमेरिका में तुरंत यह सारे डॉलर अपने खाते से निकलवा लिए, जबकि उसकी असल राशि मात्र 3011 डॉलर थी। जांच में पता चला कि गुरचरण सिंह एनआरआई है और पंजाब के बनूड़ में रहते हैं। जब बैंक को इस ट्रांजेक्शन के बारे में पता चला तो बिक्रमजीत व अन्य से संपर्क किया गया। मगर बैंक के बार-बार अनुरोध करने पर बैंक को यह राशि वापस नहीं लौटाई गई। मैनेजर का आरोप है कि गुरचरण सिंह बैंक का गलती से गया पैसा हड़पना चाहता है। बैंक मैनेजर ने उक्त व्यक्तियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि इस मामले में एक बैंककर्मी और गुरचरण सिंह के खिलाफ धारा 406 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed