{"_id":"5a9da0804f1c1b0a7b8ba8c0","slug":"91520279680-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- 25 मार्च तक किया जा सकता है ऑनलाईन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- 25 मार्च तक किया जा सकता है ऑनलाईन आवेदन
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती रैली के लिए आधार कार्ड अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सेना भर्ती कार्यालय अंबाला की ओर से अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवाओं की सेना में भर्ती के लिए खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। चार से 13 अप्रैल तक महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना (अंबाला) के खेल स्टेडियम में आयोजित भर्ती रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी (सभी वर्ग), सैनिक सामान्य ड्यूटी गोरखा, सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर तकनीकी पदों के लिए भर्ती होगी।
सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला के भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 25 मार्च तक खुली रहेगी। भर्ती रैली के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी 27 मार्च से तीन अप्रैल तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आयु, शैक्षणिक योग्यता सहित इस प्रक्रिया का पूरा ब्यौरा भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों से सरपंच व संबंधित अथॉरिटी के चरित्र प्रमाण पत्र के साथ-साथ स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है ताकि नकली दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने का प्रयास करने वाले युवाओं पर नकेल कसी जा सके।
कर्नल गुप्ता ने बताया कि अभ्यार्थियों को भर्ती स्थल पर बाद मध्य रात्रि दो बजे आमंत्रित किया गया है ताकि सूर्योदय से पहले शारीरिक दक्षता की सभी गतिविधियां पूरी हो सकें। यह भी प्रयास किया गया है कि शारीरिक दक्षता में चुने गए युवकों का चिकित्सा टेस्ट होगा। चिकित्सा टेस्ट में अनफिट किए गए अभ्यार्थी 14 दिन के अंदर सेना अस्पताल में पुन: मेडिकल करवा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने वाले युवकों द्वारा नशीले पदार्थों और दवाइयों का सेवन करने की घटनाओं पर भी बारीकि से नजर रखी जाएगी और जो भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा, उसका रजिस्ट्रेशन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेना भर्ती के लिए पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है और यह भर्ती तथा लिखित परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होती है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाती है। उन्होंने कहा कि कोई भी अभ्यार्थी भर्ती के लिए दलालों की चंगुल में न फंसे और औपचारिकताएं पूरी करने वाले प्रतिभागियों को बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के सेना में भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवारत और भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं के पुत्र, एनसीसी और खिलाड़ी उम्मीदवारों को नियमानुसार मापदंडों में छूट का लाभ दिया जाएगा।