{"_id":"5a6e1f994f1c1ba5268b6fe0","slug":"91517166489-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसरा रिपोर्ट से खुलेगा ब्लाइंड मर्डर का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसरा रिपोर्ट से खुलेगा ब्लाइंड मर्डर का राज
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विसरा रिपोर्ट से खुलेगा ब्लाइंड मर्डर का राज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। पिछले हफ्ते कैंट में हुए एक युवक के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी में पुलिस एक बार फिर उलझ कर रह गई है, जबकि अभी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, जबकि पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का दावा है कि युवक की मौत के राज से जल्दी ही पर्दा उठ जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बस अड्डे से जीएमएन कालेज की ओर जाने वाली चर्च रोड पर पिछले हफ्ते खून से सना एक युवक का शव पुलिस को सूखे नाले से बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 302 के तहत केस भी दर्ज कर दिया है। कैंट के डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि युवक के शव का डाक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम करवा दिया गया और विसरा को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की असल और पूरी वजह का पता लग सकेगा। फिलहाल तो इतना ही पता चल सका है कि उसके सिर पर ताबतोड़ किए गए वारों से उसकी मौत हुई है। पुलिस इस मामले को ट्रेस करने के बहुत करीब है जल्दी ही कातिल पुलिस की गिरफ्त में होंगे।