{"_id":"5a1327764f1c1b9f678bc920","slug":"91511204726-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद कमांडो को पूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कमांडो को पूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि दी
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में शहीद हुए कमांडो जेपी नराला को पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी अंबाला की कोर कमेटी की ओर से प्रधान सूबेदार अतर सिंह मुलतानी की अध्यक्षता में बैठक की गई। जंडली में हुई बैठक में जहां जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए गरुड़ कमांडो कारपोरेल जेपी नराला को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं फारूक अब्दुला की कठोर शब्दों में निंदा की। कमेटी ने प्रधानमंत्री से मांग की कि ऐसे नेताओं पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रधान सूबेदार अतर सिंह मुलतानी ने कहा कि यह सीधा देश के शहीदों का अपमान है ऐसे देशद्रोही की जगह पाकिस्तान या फिर जेल है। इसके अलावा कोर कमेटी सदस्यों ने कहा कि संजय लीला भंसाली ने पद्मावती फिल्म से लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ किया है। पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी अंबाला मांग करती हैं कि इस फिल्म पर रोक लगाने के साथ-साथ इतिहास से खिलवाड़ करने वालों को सजा दी जानी चाहिए। बैठक में कर्नल अमरजीत सिंह, चेयरमैन जेपी मेहता, सीपीओ बाबू राम सैनी, एचएफओ कुलवंत सिंह अटाल, कैप्टन केसी मेहरा, वारंट ऑफिसर गुलशन चांदना, सूबेदार हरदीप सिंह, सूबेदार अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।