फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर शुरू की कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर शुरू की कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर शुरू की कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार
ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 11 वाहन जब्त
विज्ञापन

अंबाला सिटी।
पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों पर शिकंजा कसते हुए 11 वाहनों को जब्त किया। इस संबंध में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग मामले भी दर्ज किए हैं। थाना नारायणगढ़ के क्षेत्र अग्रसेन चौक नारायणगढ़ और लौटों चुंगी के पास अलग-अलग चार मामलों में आरोपी टिप्पर चालक पुलिस दल को देखकर क्षमता से अधिक भार लदे ट्रक टिप्पर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर क्षमता से अधिक भार वहन कर सड़क को क्षतिग्रस्त करने का मामला अज्ञात ट्रक टिप्पर चालक के खिलाफ थाना नारायणगढ़ में दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी तरह थाना मुलाना क्षेत्र बधौली रोड नोहनी के पास क्षमता से अधिक भार वहन कर सरकारी संपत्ति सड़क को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक बलविंद्र सिंह निवासी वजीदपुर थाना कुलघड़ी जिला फिरोजपुर (पंजाब) को गिरफ्तार कर थाना मुलाना में मामला दर्ज किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। इसी प्रकार एक अन्य मामले में थाना मुलाना क्षेत्र कालपी नोहनी रोड के पास क्षमता से अधिक भार वहन कर सरकारी संपत्ति सड़क को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक देसराज निवासी साहा जिला अंबाला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। इसी प्रकार एक अन्य मामले में गत रात्रि थाना मुलाना क्षेत्र नोहनी टी-प्वाइंट के पास क्षमता से अधिक भार वहन कर सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक बलविंद्र सिंह निवासी आलियावाला थाना कोलागढ़ी जिला फिरोजपुर (पंजाब), नोहनी बधौली रोड के पास क्षमता से ओवरलोडिंग के मामले में आरोपी ट्रक चालक संत कुमार निवासी धूरी थाना धूरी जिला संगरूर (पंजाब), एक अन्य मामले में आरोपी ट्रक चालक गुरुनानक सिंह निवासी गोबिंदगढ़ जजिया थाना छजली जिला संगरूर (पंजाब) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेजा गया है।

उधर, थाना नारायणगढ़ क्षेत्र पंजलासा चौक से ओवरलोडिंग के मामले में आरोपी ट्रक चालक मलतूब निवासी गांव माजरी थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर तथा अंबली बस स्टैंड के पास ओवरलोडिंग पर आरोपी ट्रक चालक रयाज मोहम्मद निवासी गांव फैजलपुर थाना सढौरा जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed