फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नारायणगढ़ में नहीं थम रहा अवैध खनन

नारायणगढ़ में नहीं थम रहा अवैध खनन

Mon, 26 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़ में नहीं थम रहा अवैध खनन
नारायणगढ़ में नहीं थम रहा अवैध खनन
विज्ञापन

नारायणगढ़/अंबाला कैंट। सरकारी प्रतिबंध के बावजूद खनन राज्य मंत्री नायब सैनी के क्षेत्र में नदियों में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। प्रशासन व पुलिस की सख्ती के बावजूद माफिया धड़ल्ले से नदियों के तल में खनन कर सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे आदेशों की अवहेलना तो हो रही है साथ ही प्राकृतिक दोहन भी किया जा रहा है। नारायणगढ़ क्षेत्र में पडने वाली नदियों में इस समय हालत ज्यादा खराब है और यहां अवैध खनन बदस्तूर जारी है।
क्षेत्र में बेगना, रून व मारकंडा नदी में अवैध खनन हो रहा है। कुछ समय पहले प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त रूप से दिन-रात अभियान चलाकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी, मगर अब समय बीतने के बाद फिर से खनन माफिया अपने पांव पसार रहा है। खनन का खेल नदियों में जारी है मगर इस पर ठोस प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है। क्षेत्र की तीनों नदियों में इस समय जेसीबी से लेकर ट्रैक्टर ट्रालियां तक अवैध खनन करते हुए आम देखी जा सकती है। हालांकि पुलिस ने कुछ मामले में पकड़े भी है, मगर बावजूद इसके खनन करने वालों के हौंसले बुलंद है। इसपर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन

बता दें कि नारायणगढ़ क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र के साथ एकदम सटा हुआ है। यहां से आसानी से खनन कर वाहनों को विभिन्न स्थानों पर ले जाया जा सकता है। यही वजह है कि क्षेत्र में अवैध खनन के मामले कई ज्यादा हैं। उधर शहजादपुर व नारायणगढ़ पुलिस द्वारा भी बीते कुछ माह में अवैध खनन के मामले दर्ज किए गए हैं जबकि ओवर लोड वाहनों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है और सख्त कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने कुछ समय पहले ही अवैध खनन में लगी जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी थी।
- सुरेशपाल, एसएचओ, शहजादपुर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed