फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   90 new case of corona found in ambala

90 नए केस के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 3050 के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
90 new case of corona found in ambala
कोरोना का कहर अब बढ़ता ही जा रहा है। तीन दिनों से लगातार अंबाला में संक्रमितों की संख्या 90 के पार ही जा रही है। शनिवार को आए कोरोना के 90 नए मामलों में अंबाला छावनी से भाजपा कार्यकर्ता भी संक्रमित पाया गया। जन्मदिन के अगले ही दिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें होम आइसोलेट करने के बाद जन्मदिन के दिन मिलकर बधाई देने व केक काटने वालों के नाम लेकर उनकी भी सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं अब जिले में कोरोना के कुल 3051 मरीज हो चुके हैं। शनिवार को 72 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 2600 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 24 की मौत हो चुकी है जबकि 427 एक्टिव मरीज रह गए है।
विज्ञापन

कहां से आए 90 नए केस
जिले में आए 90 केसो में से सबसे ज्यादा अंबाला शहर से 48 मरीज छावनी से 26, नारायणगढ़ से 4, शहजादपुर से 2 व चौड़मस्तपुर से 10 मरीज हैं। सिटी की कलाल माजरी व काजीवाड़ा से आए दिन मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के बाद आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दोनों जगह से करीब 250 लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए। वहीं अब तक के कुल टेस्ट की बात करें तो विभाग की ओर से 51 हजार 586 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 43 हजार 188 सैंपल आरटीपीसीआर व एंटीजन टेस्टिंग किट से लिए गए है।
विज्ञापन

प्राईवेट लैब संचालकों के साथ हुई बैठक
सीएमओ कार्यालय में शनिवार को प्राईवेट लैब संचालकों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें प्राईवेट लैब द्वारा किए जा रहे एंटीबाड़ी टेस्टिंग के बारे बात हुई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि लोगों को गलत संदेश न दिया जाए कि एंटी बॉडी टेस्ट कोरोना की जांच के लिए प्रामाणिक है। उन्हें डिस्पले की माध्यम से बताया जाए कि जो व्यक्ति इस टेस्ट में नेगिटिव आया है वह पॉजिटिव भी आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed