फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   9 lakh rupees were snatched in the name of sending to America.

Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 9 लाख रुपये हड़पे

Sat, 12 Sep 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 12 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
9 lakh rupees were snatched in the name of sending to America.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलबेड़ा। जिले के नग्गल थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरू गांव निवासी एक किसान से उनके छोटे बेटे को अमेरिका का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये हड़पने का संगीन मामला सामने आया है। आरोपियों ने काम न होने पर रकम लौटाने से इन्कार कर दिया और पीड़ित परिवार को जान से मारने व हाथ-पैर तोड़ने की धमकियां दीं।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शिखावत के आदेश पर हुई जांच के बाद पुलिस ने अमेरिका में बैठे मुख्य संचालक समेत कुल चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घाघरू निवासी अजैब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा बेटा हसन खेती-बाड़ी में हाथ बटाता है और अमेरिका जाना चाहता था। मई 2025 में हसन ने सोशल मीडिया पर एनएआई इमिग्रेशन सेंटर, खन्ना (पंजाब) का विज्ञापन देखा। इसका मुख्य संचालक हरमन अमेरिका में बैठकर नेटवर्क चलाता है।
विज्ञापन

आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित और उनका बेटा 24 मई 2025 को खन्ना स्थित दफ्तर पहुंचे। वहां मौजूद बलप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह और परमप्रीत कौर ने 35 लाख रुपये में अमेरिका का बिजनेस/वर्क वीजा लगवाने का दावा किया। बातचीत के बाद 9 लाख रुपये एडवांस देना तय हुआ। 28 मई 2025 को खन्ना तहसील में एग्रीमेंट के समय आरोपी बलविंदर सिंह (निवासी कादों, लुधियाना) को 4 लाख रुपये नकद दिए गए। फिर बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते में अलग-अलग तारीखों में कुल 5 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
रुपये वापस मांगने पर दी धमकी
10-11 महीने बीत जाने के बाद भी जब वीजा नहीं लगा, तो पीड़ित परिजनों ने आरोपियों से संपर्क किया। आरोपियों ने काम न होने की बात कहते हुए पैसे वापस करने से मना कर दिया। विरोध जताने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से ही आरोपियों के मोबाइल बंद आ रहे हैं और खन्ना स्थित इमिग्रेशन सेंटर पर ताला लटका हुआ है।

----
आरोपी हरमन, बलप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, परमप्रीत कौर व अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत आपराधिक विश्वासघात 316(2), धोखाधड़ी 318(4), जान से मारने की धमकी 351(2) और समान मंशा 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। - जसबीर सिंह, जांच अधिकारी, नग्गल थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed