{"_id":"655924303060666e170028ad","slug":"86-thousand-300-rupees-spent-by-changing-debit-card-ambala-news-c-36-1-sknl1017-13928-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डेबिट कार्ड बदलकर उड़ाए 86 हजार 300 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डेबिट कार्ड बदलकर उड़ाए 86 हजार 300 रुपये
विज्ञापन
अंबाला। बराड़ा के फोकसा गांव निवासी किशोर राहुल का धोखे से डेबिट कार्ड बदलकर 86 हजार 300 रुपये निकलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बराड़ा थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित फोकसा गांव के रहने वाले राहुल ने बताया कि वह दसवीं कक्षा का छात्र है। उसके चाचा तेजपाल सेना में है और छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। अपने घर पर मिस्त्री से काम करवाने के कारण चाचा ने उसे डेबिट कार्ड देकर 20 हजार रुपये निकलवाने के लिए उसे भेज दिया। 22 अक्तूबर को वह अधोया गांव पहुंचा और गुरुद्वारे के पास एटीएम से पैसे निकालने लगा। इतने में उसे साथ ही दो अन्य लड़के भी एटीएम में दाखिल हो गए।.
पिन डालने के बाद भी पैसे नहीं निकले। इतने में पीछे खड़े एक युवक ने उसकी मदद करने के लिए कार्ड मांगा और बोला कि वह उसके पैसे निकाल देगा। इस बीच ही आरोपी ने कार्ड बदल दिया और बार-बार प्रयास करने लगा तो पासवर्ड गलत बता रहा था। इतने में वह वापस घर पहुंचा तो चाचा ने बताया कि वह उसका कार्ड नहीं है। इतने में थोड़े-थोड़े करके खाते से करीब 86 हजार 300 रुपये की राशि कट गई।