फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   82 people donated blood in the camp

Ambala News: शिविर में 82 लोगों ने किया रक्तदान

Tue, 26 Aug 2025 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 26 Aug 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
82 people donated blood in the camp
नारायणगढ़। जिला युवा शक्ति संगठन के कार्यालय में सोमवार को रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया | शिविर का आयोजन समाजसेवी विनोद मित्तल की ओर से स्वर्गीय ईश्वर चंद मित्तल की पुण्यतिथि याद में किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि नेपाल सिंह राणा एवं विशेष अतिथि गुलशन सैनी ने किया। नेपाल सिंह राणा ने स्वयं भी रक्तदान कर समाज को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा दान है, जो किसी व्यक्ति को जीवनदान दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। जिससे जरुरतमंद रोगियों की जान बचा सके।
विज्ञापन

गुलशन सैनी ने भी रक्तदान किया और युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से दिल की बीमारियों एवं स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। जिला युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष बलजिंद्र सिंह नेकनावां ने 39वीं बार रक्तदान किया एवं जिला युवा शक्ति संगठन के महासचिव सोहन लाल शर्मा ने 25वीं बार रक्तदान किया और संगठन सदस्य सुनीता नेकनावां ने भी रक्तदान करके सभी महिलाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में 82 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं, शिविर में गुप्ता नर्सिंग होम ने निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप शिविर भी लगाया गया। जिसमें 92 मरीजों के निशुल्क टेस्ट व दवाइयां दी गई। शिविर में मोहन सिंह, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, दीपक राणा, भूपिंद्र सिंह कपूर, रानी देवी, अरुण कुमार नारायणगढ़, किरण बाला समाज सेवी, युवा विकास मंडल नेकनावां कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, राकेश धीमान, मीनाक्षी सैनी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed