फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   वाइस चेयरमैन साहब! सरपंच बिना नोटिस सफाईकर्मियों को निकाल देते हैं, जांच का आदेश

वाइस चेयरमैन साहब! सरपंच बिना नोटिस सफाईकर्मियों को निकाल देते हैं, जांच का आदेश

Thu, 14 Feb 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
वाइस चेयरमैन साहब! सरपंच बिना नोटिस सफाईकर्मियों को निकाल देते हैं, जांच का आदेश
बिना नोटिस के हटा देते हैं, समय पर वेतन भी नहीं मिलता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन कृष्ण कुमार ने बुधवार को पंचायत भवन में बैठक की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को जाना। वहीं उन्होंने जिला अधिकारियों को सफाई कर्मियों के हितों से जुड़ी योजनाओं का लाभ और समयावधि के तहत उनका मानदेय देने के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ लोगों ने गांवों में सरपंच द्वारा सफाई कर्मियों को बिना नोटिस निकालने का आरोप लगाया तो वाइस चेयरमैन ने नगराधीश को जांच के आदेश दिए। सफाईकर्मियों ने वेतन नहीं मिलने का भी मामला उनके सामने उठाया। इस पर चेयरमैन ने बैठक में मौजूद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त को वे कर्मचारियों का वेतन समय पर देना सुनिश्चित करने की बात कही।
कृष्ण कुमार ने बताया कि पहली बार हरियाणा में सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की मांगों का निपटान किया जा सके। वे अभी तक 17 जिलों में कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया है। बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों ने समय के तहत उनका मानदेय देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियमानुसार ग्रेच्युएटी देने, समान काम समान वेतन, नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा बेसहारा पशुओं को पकड़ने संबधी ट्रेनिंग देने, अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारियों की तरह वर्दी, साइकिल भत्ता आदि देने समेत अन्य समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि वे इन सभी समस्याओं पर स्वयं मानिटरिंग करते हैं। इसलिए वे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान समय रहते करें। इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सत्येंद्र सिवाच, नगराधीश सुशील कुमार, नगरपालिका ईओ विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---
कर्मचारियों के बच्चों को पढ़ने के लिए करें प्रोत्साहित
चेयरमैन ने बैठक में कहा कि सफाई कर्मचारियों के बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। इसी तरह सफाई कर्मचारियों के लिए चेकअप कैंप लगाने, सीवरेज की सफाई करते समय उन्हें सफाई संबंधी सभी उपकरण व सफाई किट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीवरेज सफाई के लिए मशीनों का प्रयोग करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नगराधीश ने किया आश्वस्त
नगराधीश सुशील कुमार ने वाइस चेयरमैन कृष्ण कुमार को आश्वस्त किया कि सफाई कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और मांगों का समय रहते समाधान किया जाएगा। इस मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गुरदीप सिंह, बीईओ रविंद्र चौधरी, मंडी सचिव कविता नरवाल, धर्मेंद्र पाल, कृष्ण मलिक सहित नगर निगम के अधिकारी व नगरपालिका के पदाधिकारी व सफाई यूनियन के अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

---
कर्मचारी वेतन के लिए कर चुके हैं प्रदर्शन
शहर में कुल 856 कच्चे और 221 पक्के सफाई कर्मचारी हैं। पिछले दिनों वेतन नहीं मिलने के कारण सफाई कर्मियों ने नगर निगम गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया था। बाद में आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed