फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ट्विन सिटी को पोलीथीन मुक्त बनाएगा निगम, आज से अभियान की शुरूआत

ट्विन सिटी को पोलीथीन मुक्त बनाएगा निगम, आज से अभियान की शुरूआत

Mon, 03 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
ट्विन सिटी को पोलीथीन मुक्त बनाएगा निगम, आज से अभियान की शुरूआत
ट्विन सिटी को पॉलिथीन मुक्त बनाएगा निगम, आज से जागरूकता अभियान, नहीं माने तो कटेगा चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नगर निगम ट्विन सिटी को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए सोमवार से अभियान की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत जहां लोगों को जागरूक किया जाएगा, साथ ही उन्हें शपथ भी दिलाई जाएगी। शिक्षण संस्थानों में भी सेमिनार होंगे। अब देखना होगा कि इस बार नगर निगम का यह अभियान को सफल हो पाएगा, क्योंकि इससे पहले भी कई प्रयास किए गए हैं जोकि विफल रहे हैं।
निगम की योजना है कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल, कॉलेजों में प्रचार प्रसार किया जाए। पॉलिथीन में सामान देने वाले दुकानदारों, रेहड़ी चालकों के चालान भी काटे जाएंगे, साथ ही पॉलिथीन निर्माण करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। प्रचार प्रसार करने के बाद भी लोग जागरूक नहीं हुए तो चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

आज कर्मचारियों को दिलवाई जाएगी शपथ
सोमवार सुबह 10 बजे सभी कर्मचारियों को पॉलिथीन मुक्त अंबाला बनाने के लिए शपथ दिलवाई जाएगी। इसमें कर्मचारियों के द्वारा पॉलिथीन के इस्तेमाल न करने के बारे में कहा जाएगा। इसके पश्चात अन्य सरकारी दफ्तरों में भी शपथ दिलवाने का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पादक से उपभोक्ता तक के होंगे चालान
नगर निगम द्वारा पॉलिथीन बनाने वाले से लेकर उपभोक्ता तक के चालान किए जाएंगे। इसमें पॉलिथीन उत्पादक, दुकानदार और गंदगी फैलने वालों को शामिल किया गया। इसमें सबसे कम 500 रुपये का चालान है जोकि पॉलिथीन से गंदगी फैलाने वालों के लिए है। बाकी श्रेणियों में भी चालान काटे जाएंगे। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति एक से अधिक बार पकड़ा जाता है तो उसके चालान की फीस अधिक होती चली जाएगी।
इन चीजों पर रखें ध्यान तो सफल होगा अभियान
- लगातार चालान की प्रक्रिया को जारी रखा जाए।
- बार-बार लोगों को जागरूक किया जाए।
- छोटे से छोटे पॉलिथीन पर बैन लगाया जाए।
- कागजी एवं कपड़े के थैलों के बारे में लोगों को बताया जाए।
स्टाफ की कमी बनेगी परेशानी
निगम द्वारा बेशक ट्विन सिटी में अभियान की शुरुआत की जा रही है, मगर सवाल है कि इसके लिए पर्याप्त स्टाफ कहां से लाएगा। निगम की सेनेटरी ब्रांच ही अमूमन पॉलिथीन आदि को लेकर बाजार में चालान करती है, मगर पर्याप्त स्टाफ के अभाव में यह अभियान भी टांय टांय फिस्स हो सकता है। बता दें कि पूर्व में भी निगम द्वारा प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड द्वारा अभियान चलाए गए थे, जोकि सफल नहीं हुए हैं। अब भी बाजारों में धड़ल्ले से पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है।

कोट्स
अंबाला को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए स्कूल, कॉलेजों के साथ दफ्तरों में भी कर्मचारियों से पॉलिथीन के इस्तेमला नहीं करने के लिए कहा जाएगा। वहीं लोगों की सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकेगा। जितने अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे, उतना ही यह अभियान सफल हो सकेगा।
-सत्येंद्र सिवाच, कमिश्नर, नगर निगम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed